Wednesday , November 11 2026
Breaking News

लुधियाना में पति ने चाकू से किया अटैक:पत्नी की गर्दन चोटिल, बड़े बेटे के फेफड़े में भरा खून; सुसर की 7 इंच छाती कटी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के संगोवाल में घरेलू विवाद सुलझाने के लिए हुई बातचीत के दौरान खूनी वारदात हो गई। समझौते की शर्तें लिखवाकर घर लौटी पत्नी पर भड़के पति ने चाकू से उस पर, अपने दो बेटों और ससुर पर हमला कर दिया। चारों गंभीर रूप से घायल हैं। बड़े बेटे को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उसके एक फेफड़े में खून जमा हो गया है।घायलों की पहचान शिवाली, उनके दोनों बेटों शिवोहम उर्फ ओशो, मलिक साहिब तथा पिता सुदर्शन के रूप में हुई है। परिजनों और पड़ोसियों ने आरोपी पति संदीप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बड़े बेटे ओशो की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा है।

बड़े बेटे ओशो की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा है।

अब विस्तार से पढ़िए क्या है पूरा मामला…

  • समझौते के कागजों की बात पर भड़का पति: अंबेरा ग्रीन फ्लैट्स में रहने वाली योगिता ने बताया कि शिवाली का अपने पति संदीप के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। उनके अनुसार, संदीप कथित तौर पर शिवाली के साथ मारपीट करता था और बच्चों को भी परेशान करता था। कई बार बच्चों को स्कूल तक नहीं जाने दिया जाता था और फ्लैट पर ताला लगा देता था।

  • दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बातचीत हुई: योगिता के मुताबिक मंगलवार को शिवाली के पिता सुदर्शन बेटी का घर बसाने के इरादे से आए हुए थे। दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद पिता ने शिवाली से कहा कि समझौते की शर्तें कागजों पर लिखवा ली जाएं। आरोप है कि जब शिवाली घर पर शर्तें लिखवाकर पहुंची तो संदीप के हाथ में चाकू था। उसने परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।

  • पुलिस मौके पर काफी देर से पहुंची: योगिता ने बताया कि घटना के दौरान शिवाली ने उन्हें फोन कर मदद मांगी। उसने कहा कि संदीप उसके पिता, उसे और बच्चों को चाकू से मार रहा है। शिवाली ने पुलिस को भी सूचना दी थी। योगिता का आरोप है कि पुलिस मौके पर काफी देर से पहुंची।

  • बड़े बेटे के सिर, पेट और पीठ पर चाकू के घाव: योगिता के अनुसार बड़े बेटे ओशो के सिर, पेट और पीठ पर चाकू से चोटें आई हैं। हालत गंभीर होने के कारण उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। उसके एक फेफड़े में खून जमा होने के बाद डॉक्टरों ने ट्यूब डालने की तैयारी की है।

  • शिवाली की गर्दन पर भी चोट आई है: दूसरे बेटे मलिक साहिब सिंह की पीठ पर भी गंभीर चोटें आई हैं, जिन पर टांके लगाने पड़े। वहीं, परिजनों के अनुसार, सुदर्शन सिंह की छाती पर करीब 7 से 8 इंच तक गहरा घाव है। शिवाली की गर्दन पर भी चोट आई है।

  • पड़ोसी बोला- पत्नी और बच्चों को पहले भी करता था परेशान: पड़ोसी चमनदीप सिंह ने बताया कि शिवाली कुछ समय से इलाके में रह रही थी। उनकी पत्नी और शिवाली की अच्छी दोस्ती थी। दोनों पार्क में सैर करती थीं और उनके बच्चे भी शिवाली को मौसी कहकर बुलाते थे।

  • बच्चों को स्कूल नहीं जाने देता था: चमनदीप के अनुसार, शिवाली का पति के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। पड़ोसी राशन आदि की व्यवस्था करने में उसकी मदद करते थे। उनके मुताबिक संदीप शिवाली के साथ मारपीट करता था, बच्चों को स्कूल नहीं जाने देता था। शिवाली ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी की थी।

  • परिवार को भी जान से मारने की धमकियां दे रहा: चमनदीप ने बताया कि वह ऑफिस से घर लौटा तो इलाके में अफरा-तफरी मची हुई थी। वह मौके पर पहुंचा। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। उसने आरोप लगाया कि संदीप उसे और उसके परिवार को भी जान से मारने की धमकियां दे रहा है।

  • आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग: चमनदीप ने यह भी दावा किया कि लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसके बावजूद आरोपी कथित तौर पर हिरासत से बाहर कैसे आया, यह जांच का विषय है। उसने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

मामले की जानकारी देते हुए योगिता।

मामले की जानकारी देते हुए योगिता।

बेटे मलिक साहिब की पीठ पर चाकू से आरोपी ने अटैक किया।

बेटे मलिक साहिब की पीठ पर चाकू से आरोपी ने अटैक किया।

पड़ोसी चमनदीप जानकारी देते हुए।

पड़ोसी चमनदीप जानकारी देते हुए।

हमलावर को पुलिस अपने साथ ले जाते हुए।

हमलावर को पुलिस अपने साथ ले जाते हुए।

15 साल पहले हुई थी शिवाली की शादी शिवाली के भाई दीक्षित लड्डा ने बताया कि उन्हें योगिता मोहिल का फोन आया था। उन्होंने बताया कि शिवाली, उसके पिता और दोनों बच्चों पर चाकू से हमला किया गया है। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे, जहां चारों की हालत गंभीर मिली।दीक्षित के अनुसार शिवाली की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। उनके ताया सुदर्शन सिंह की छाती पर 7 से 8 इंच तक गहरा घाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी ने इलाके के लोगों को भी धमकियां दीं। परिवार ने पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने और सभी घायलों व परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।पुलिस बोली- मामले की जांच जारी पुलिस चौकी मराडो के एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि धारदार हथियार से हमले में चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई हरबंस सिंह घायलों के बयान दर्ज करने के लिए एसपीएस अस्पताल पहुंचे। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!