Friday , June 19 2026
Breaking News

लुधियाना में नाबालिग को भगा ले गया युवक: शादी का झांसा देने का आरोप, दाखा पुलिस ने केस दर्ज

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना देहात के दाखा थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान ज्ञानी अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार रेड कर रही है। दाखा थाना के एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह घरेलू कामकाज करती है और उसका पति मजदूरी करता है। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है।

गुरुघर में माथा टेकने के बहाने घर से निकली, 10वीं कक्षा में पढ़ती थी लड़की

महिला ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी 10वीं पास है। वह घर पर अपनी मां के काम में हाथ बंटाती थी। 15 मार्च 2026 को सुबह करीब 5 बजे बेटी यह कहकर घर से निकली थी कि वह गुरुघर में माथा टेकने जा रही है, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

हर तरफ ढूंढने के बाद भी नहीं लगा सुराग

परिवार ने लड़की को रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शिकायतकर्ता को शक है कि ज्ञानी अर्शदीप सिंह नामक युवक, जिसकी इंस्टाग्राम आईडी “ज्ञानी अर्शदीप सिंह कविसर” है, उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी और लड़की की तलाश में संभावित ठिकानों पर रेड कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों का जखीरा बरामद:एक भारतीय नागरिक हिरासत में, AK-47 और 368 कारतूस मिले; बॉर्डर एरिया में सुरक्षा बढ़ी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बड़ी कार्रवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!