Tuesday , September 29 2026
Breaking News

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार फांदकर दफ्तर में दाखिल हुआ। उसके हाथ में हथौड़ा था। उसने सबसे पहले तीन CCTV कैमरों की दिशा बदलकर उन्हें बंद कर दिया। हालांकि, AC के पीछे लगा हिडन कैमरा उसकी नजर से बच गया। इस कैमरे में चोर की करीब एक घंटे तक की पूरी गतिविधि कैद हो गई। चोरी घोड़ा कॉलोनी के पास अमन सतकार लॉजिस्टिक ट्रांसपोर्ट के दफ्तर में हुई है। ट्रांसपोर्ट मालिक अमन ने बताया कि वह रोजाना की तरह रविवार रात दफ्तर बंद कर घर चले गए थे। सावन का महीना होने के कारण सुबह करीब 6 बजे लंगर लगाने के लिए दफ्तर पहुंचे।अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। सभी लॉकरों के ताले टूटे हुए थे। लॉकरों में रखी फाइलों को भी खंगाला गया था। जांच करने पर तिजोरी से करीब सवा लाख रुपए गायब मिले।

दफ्तर में घूमता चोर CCTV में कैद हो गया।

दफ्तर में घूमता चोर CCTV में कैद हो गया।

एक-एक दरवाजे का ताला तोड़ा, फाइलें भी खंगालीं

अमन ने बताया कि CCTV फुटेज चेक करने पर पता चला कि चोर रात के समय दफ्तर में दाखिल हुआ था। करीब एक घंटे तक अंदर रहा। इस दौरान उसने दफ्तर के एक-एक दरवाजे के ताले तोड़े और फाइलों को खंगाला। इसके बाद हथौड़े की मदद से तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली।

3 कैमरे किए डाउन, हिडन कैमरे में कैद हुई हरकत

चोर ने दफ्तर में लगे तीन CCTV कैमरों की दिशा बदलकर उन्हें बंद कर दिया, ताकि उसकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। हालांकि, AC के पीछे लगा हिडन कैमरा उसकी नजर से बच गया। इसी कैमरे में चोर के दफ्तर में दाखिल होने से लेकर चोरी कर फरार होने तक की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई।

मामले की जानकारी देते हुए अमन।

मामले की जानकारी देते हुए अमन।

पहले भी ड्राइवरों के फोन हो चुके चोरी

अमन ने बताया कि इससे पहले भी दफ्तर के बाहर उनके ड्राइवरों के कई मोबाइल फोन चोरी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि रात के समय ट्रांसपोर्ट इलाके में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग घूमते रहते हैं, जिससे दफ्तरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। मौजूदा हालात में कारोबार करना भी मुश्किल हो गया है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया। थाना मोती नगर पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हिडन कैमरे में कैद फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!