Sunday , October 11 2026
Breaking News

लुधियाना में घर में तेज धमाका, दीवार टूटी:बेड-टीवी जला, मां-बाप और बेटा मलबे में दबे; पुलिस बोली- गैस लीक हुई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में गुरूवार सुबह एक घर में आग लगने से धमाका हुआ। जिससे घर की दीवार ढह गई। बेड, टीवी समेत सारा सामान जल गया। इस दौरान आग में मां-बेटे फंस गए और दीवार के मलबे में दब गए। जिन्हें लोगों ने तुरंत बाहर निकाला। घायलों को PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने पहले कहा था कि प्रेशर कुकर पटने से धमाका हुआ। परिवार रात को किचन में खाना बना रहा था और कुकर चढ़ाकर सो गए। कुकर के भीतर बहुत ज्यादा प्रेशर बनने कारण फट गया। हालांकि बाद में पुलिस ने कहा कि गैस   लीक हुई।

कुकर फटने के बाद के PHOTOS…

घर में आग लगने के कारण जला टीवी।

घर में आग लगने के कारण जला टीवी।

धमाके के बाद गिरी दीवार का मलबा।

धमाके के बाद गिरी दीवार का मलबा।

किचन जहां धमाका हुआ, उसके बगल में ही सोने के लिए बेड लगे थे।

किचन जहां धमाका हुआ, उसके बगल में ही सोने के लिए बेड लगे थे।

जिस रूम में सोते, वहीं बनी थी किचन पुलिस के मुताबिक, जमालपुर स्थित विचित्र नगर में गुरूवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे एक घर में धमाका हुआ। 8 कमरों के इस घर में यह धमाका ग्राउंड फ्लोर के कमरे में हुआ। जिस वक्त धमाका हुआ, घर पर विनोद, उनकी पत्नी रीमा और 14 साल का बेटा था। जिस कमरे में परिवार सोता था, उसी में किचन भी बनी हुई है।

परिवार पर गिरा मलबा, मां-बाप, बेटा दबे

पुलिस ने पहले बताया था कि विनोद गेटमैन का काम करता है। रात को परिवार किचन में कुछ खाने का सामान बना रहा था। इस दौरान उन्होंने कुकर गैस पर चढ़ा दिया। इसके बाद वह इसे बंद करना भूल गए और सो गए। सुबह करीब साढ़े 6 बजे कुकर में बने प्रेशर की वजह से वह फट गया।

जिससे घर में आग लग गई और दीवार का मलबा परिवार के ऊपर गिर पड़ा। जिसमें मां-बाप और बेटा दब गए। हालांकि अब पुलिस ने गैस लीक के कारण धमाके की बात कही है।

घायल युवक विनोद

घायल युवक विनोद

लोगों ने आग बुझाकर परिवार को निकाला धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद आग और मलबे के बीच से तीनों घायलों का बाहर निकाला। पहले उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

पुलिस के मुताबिक विनोद की हालत सीरियस बनी हुई है। रीमा की हालत भी नाजुक है। वह गंभीर रूप से झुलसी हुई है। बेटे को भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

कुकर से हुए धमाके के बाद घर की दीवार पर दरार पड़ गई।

कुकर से हुए धमाके के बाद घर की दीवार पर दरार पड़ गई।

पड़ोसी बोला- बाइक निकाली, कमरे पर लेटते ही धमाके की आवाज आई

झुलसे परिवार के पड़ोसी खुर्शीद आलम ने कहा कि यहां 3 लोग रहते हैं। मैं सुबह 5 बजे उठा था और बाइक बाहर निकाली। गेट खोलने के बाद मैं वापस कमरे में आया और बेड पर लेटकर फोन चलाने लगा। तभी धमाके की आवाज सुनाई दी। जब कमरे से बाहर निकला तो आगे वाले कमरे देखे, वहां कोई नुकसान नहीं था।

जैसे ही पीछे देखा तो दीवार टूटी हुई थी और कमरे में आग लगी हुई थी। मां और बेटा अंदर थे, जबकि विनोद बाहर दीवार के पास वाले प्लॉट में पड़ा था। अभी क्या हुआ है, यह पता नहीं चल पाया है। उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। यहां किरायेदार रहते हैं। इसमें 8 कमरे हैं फिलहाल ऐसा लग रहा है कि रात से गैस लीक हो रही थी। सुबह तक पूरे कमरे में गैस भर गई होगी। सुबह जब कुछ बनाने लगे होंगे तो धमाका हो गया होगा। अभी तो यही संभावना लग रही है।

घटना के बारे में बताते पड़ोसी खुर्शीद आलम।

घटना के बारे में बताते पड़ोसी खुर्शीद आलम।

SHO बोले- सटीक कारणों की जांच कर रहे थाना जमालपुर के SHO प्रमोद राज ने बताया कि गैस लीक के कारण धमाका हुआ है। हालांकि उन्होंने इससे पहले कहा था कि हमें देर रात जानकारी मिली थी कि परिवार किचन में कुछ बना रहा था और गैस बंद करना भूल गया। कुकर फटने से घर की दीवार तक टूट गई है। मामले की जांच की जा रही है और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।

लुधियाना में पाना-चाबी बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक जहरीली गैस लीक हो गई। हादसे में दम घुटने से बाप-बेटा समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर बेहोश हो गए और कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान …

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!