Wednesday , September 30 2026
Breaking News

मोहाली का सबसे बड़ा मॉल अचानक बंद:कंपनी ने गेट पर पब्लिक नोटिस चिपकाया; 22 एकड़ में बना, अस्पताल बनाने की चर्चा

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब के मोहाली स्थित VR पंजाब मॉल को फिलहाल लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। मॉल प्रबंधकों ने इसकी वजह 3 अप्रैल को आए भूकंप से इमारत को हुए नुकसान को बताया है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि दोबारा खोलने से पहले पूरे ढांचे की विस्तृत जांच (स्ट्रक्चरल सेफ्टी रिव्यू) कराई जाएगी। सब ठीक रहा तो दोबारा खोला जाएगा।फिलहाल यह साफ नहीं है कि मॉल कब तक बंद रहेगा। हालांकि, अचानक इस तरह मॉल के बंद होने से वहां काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारी बेरोजगार हो सकते हैं और दुकानदारों के लिए परेशानी बनी हुई है।गेट को बंद कर दिया गया है। सोमवार को कई लोग मॉल पहुंचे, लेकिन उन्हें गेट से ही निराश होकर लौटना पड़ा। रात को भी मॉल अंधेरे में डूबा रहा। करीब 22 एकड़ में बना यह मॉल मोहाली का सबसे बड़ा मॉल था। अब इसकी जगह में अस्पताल बनने की चर्चा है।

सोमवार रात को मॉल के एंट्री पर बैरिकेड लगाकर आवाजाही रोकी गई थी।

सोमवार रात को मॉल के एंट्री पर बैरिकेड लगाकर आवाजाही रोकी गई थी।

कंपनी के नोटिस में ये 3 बातें लिखीं हैं…

  • भूकंप के कारण इमारत कमजोर हुई: मॉल को मालवा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चला रही है। कंपनी की तरफ से पब्लिक नोटिस गेट पर लगाया गया है। इसमें लिखा है- VR पंजाब मॉल ने घोषणा की है कि 3 अप्रैल को आए भूकंप के बाद बिल्डिंग कमजोर होने की आशंका है। इसके चलते मॉल को तुरंत बंद किया जा रहा है, ताकि लोगों और दुकानदारों की सुरक्षा बनी रहे।

  • जांच के बाद कंपनी ने फैसला लिया: नोटिस में आगे लिखा है- मॉल की अपनी टीम और बाहर की टेक्निकल टीम ने जांच की, जिसमें बिल्डिंग में गंभीर खतरे की संभावना सामने आई। इसी कारण कंपनी के बोर्ड ने फैसला लिया कि मॉल को आम लोगों के लिए बंद रखा जाए।

  • सुरक्षा सुनिश्चित होते ही दोबारा खोला जाएगा: अंत में लिखा है- इस फैसले की जानकारी प्रशासन, दुकानदारों, कर्मचारियों, सप्लायर्स और बाकी जुड़े लोगों को दे दी गई है। मॉल तभी दोबारा खोला जाएगा, जब पूरी जांच के बाद यह पक्का हो जाएगा कि बिल्डिंग पूरी तरह सुरक्षित है और लोगों के इस्तेमाल के लायक है।

कंपनी ने शॉपिंग मॉल को बंद करने की वजह भूकंप से हुए नुकसान को बताया है।

कंपनी ने शॉपिंग मॉल को बंद करने की वजह भूकंप से हुए नुकसान को बताया है।

ये खूबियां थीं इस मॉल में

VR पंजाब मॉल लगभग 22 एकड़ में फैला हुआ है और उत्तर भारत के बड़े मॉल्स में से एक माना जाता था। यहां H&M, मार्क्स एंड स्पेंसर, दा मिलानो और रिलायंस रिटेल जैसे बड़े ब्रांड्स के स्टोर थे। मॉल में बड़ा सिनेमाघर और बच्चों के लिए फन सिटी मौजूद थी। खाने के लिए टैको बेल, यो चाइना, ला पिनोज पिज्जा और द बीयर कैफे जैसे कई लग्जीरियस विकल्प थे।

बिना किसी पूर्व नोटिस के मॉल खाली कराया

मॉल के अचानक बंद होने से कर्मचारियों की नौकरी पर संकट आ गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां लगभग 126 रिटेल स्टोर्स और आउटलेट्स थे, जिनमें काम करने वाले कर्मियों का भविष्य अब अधर में है। हालांकि, यहां शोरूम पहले से बंद हो रहे थे। कोरोना काल और मॉल के आगे से खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर बना फ्लाईओवर गुजरने से भी इस पर असर पड़ा था।

मॉल में काम करने वाले कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें बिना किसी पूर्व नोटिस के रातों-रात मॉल खाली करने या बंद करने को कहा गया। कुछ स्टोर मालिकों को केवल दो दिन पहले (18 अप्रैल) सूचित किया गया था। यहां जो सिनेमा हॉल था, वह भी बंद है।

कोरोना काल से कम हुई थी लोगों की संख्या

हाल के वर्षों में मॉल में आने-जाने की समस्याओं के कारण यहां फुटफॉल कम हुआ था। इसके बाद भी रोजाना लगभग 3,000 से 5,000 लोग यहां पहुंचते थे। जबकि, वीकेंड पर यह संख्या 10 हजार तक पहुंच जाती थी। अपने शुरुआती सालों में यह संख्या इससे कहीं अधिक थी।

शुरूआत में कपंनी ने मॉल को कामयाब बनाने के लिए फ्री बस सर्विस शुरू की थी। अब चर्चा है कि मॉल जल्द ही प्राइवेट मल्टी स्पेशयलिटी अस्पताल में बदलेगा।

सोमवार रात को मॉल गेट से वापस जाते कार सवार लोग।

सोमवार रात को मॉल गेट से वापस जाते कार सवार लोग।

मॉल का अब तक का सफर

VR मॉल पंजाब को मई 2014 में आम लोगों के लिए खोला गया था। उस समय इसका नाम नॉर्थ कंट्री मॉल (NCM) था। इस बड़े मॉल को सन अपोलो-गुम्बर्ग ने विकसित किया था, जो करीब 21.6 एकड़ में फैला हुआ है और लगभग 18 लाख वर्ग फुट का विशाल परिसर है। साल 2017 में वर्चुअस रिटेल साउथ एशिया ने इस मॉल को करीब 700 करोड़ रुपए में खरीद लिया।इसके बाद सितंबर 2017 में इसका नाम बदलकर VR पंजाब कर दिया गया। VR का मतलब वर्चुअस रिटेल है, लेकिन इसे इस तरह रखा गया कि यह “WE ARE PUNJAB (हम पंजाब हैं)” जैसा भी महसूस हो, ताकि लोगों को अपनेपन का एहसास हो सके।यह मॉल अब वर्चुअस रिटेल साउथ एशिया (VRSA) चेन का हिस्सा है। इस कंपनी के मॉल अन्य शहरों जैसे बेंगलुरु (वीआर बेंगलुरु), सूरत (वीआर सूरत) और चेन्नई (वीआर चेन्नई) में भी हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!