Wednesday , August 19 2026
Breaking News

भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल को इंडिगो की फ्लाईट में पानी की जगह दिया गया तेजाब, हालत बिगड़ने पर अस्पताल हुए भर्ती, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत के ओपनर बल्लेबाज और कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के अस्पताल में भर्ती हैं। सूरत की यात्रा के समय मयंक बीमार पड़ गए। उन्होंने मुंह और गले में जलन की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन ने देर रात बताया कि उनकी स्थिती अब ठीक है और वह खतरे से बाहर हैं। माना जा रहा है कि बुधवार (31 जनवरी) को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

मयंक ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने साजिश का आरोप लगाया है। मयंक ने इंडिगो की फ्लाइट में पानी समझकर एक पेय पदार्थ का इस्तेमाल किया। यह विमान में उनकी सीट पर रखा था। इसके बाद वह बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि मयंक ने तेजाब पीया है। मयंक ने अपने मैनेजर के जरिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इसकी पुष्टि पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरन कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि मयंक के मैनेजर ने न्यू कैपिटल कॉम्पलेक्स पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

अस्पताल ने क्या कहा था?

अस्पताल ने मंगलवार देर रात कहा था, ”आज शाम क्रिकेटर मयंक अग्रवाल को एमबीबी एयरपोर्ट अगरतला से आईएलएस हॉस्पिटल अगरतला ले जाया गया। उन्हें कुछ मौखिक जलन और होठों पर सूजन का अनुभव हो रहा था। आपातकालीन स्थिति में अस्पताल के सलाहकारों द्वारा मूल्यांकन किये जाने के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया। फिलहाल वह चिकित्सकीय रूप से स्थिर हैं और उनकी लगातार चिकित्सकीय निगरानी की जा रही है।”

‘बोल नहीं पा रहे थे मयंक’

मयंक अग्रवाल के स्वास्थ्य पर त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव बासुदेब चक्रवर्ती का कहना है, “मुझे फोन आया कि मयंक अग्रवाल को आपातकालीन स्थिति में भर्ती कराया गया है। मयंक ने एक बोतल से पानी समझकर तरल पदार्थ पी लिया। सूजन महसूस हुई। अस्पताल पहुंचने पर हमने देखा कि उनका चेहरा सूज गया था और वह बोल नहीं पा रहा थे।”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!