Wednesday , November 11 2026
Breaking News

ब्यास दरिया में कूदे भाईयों के घर मजीठिया के पहुंचने से मामला गर्माया, केस दर्ज करने की उठी मांग, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : ब्यास दरिया में कूदे दो भाईयों का मामला उस समय फिर से गर्मा गया जब वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए। अकाली दल ने उक्त एसएचओ के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। मजीठिया ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है। उपर से पुलिस दावा कर रही है कि 15 अगस्त को संबंधित पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे।

उन्होने कहा, ‘‘ यह स्पष्ट तौर पर वीडियो फुटेज को हटाकर मामले को कमजोर करने की कोशिश करने की साजिश रची गई है। उन्होने कहा कि यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट ने भी दो अलग-अलग मामलों में स्पष्ट किया था कि एक पुलिस स्टेशन का हर हिस्सा सीसीटीवी कैमरे की नजर में होना चाहिए। उन्होने कहा कि यह संभव ही नही है कि स्वतंत्रता दिवसर पर सीसीटीवी कैमरे काम नही कर रहे हो, जबकि राज्य और देश में इस अवसर पर देश मे हमेशा सुरक्षा बढ़ा दी जाती है।

मजीठिया ने कहा कि एक महिला की शिकायत पर उसके ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय एसएचओ और महिला कांस्टेबल जीवनजोत कौर और एएसआई बलविंदर कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों ने मानवजीत सिंह ढ़िल्लों को बेरहमी से पीटा। यहां तक कि ‘‘ उनकी पगड़ी तक हवा में उछाली गई और उन्हे पानी देने से भी इंकार कर दिया गया’’।

मजीठिया ने कहा कि जशनजीत सिंह ढ़िल्लों अपने भाई मानवजीत सिंह ढ़िल्लों के साथ किए गए दुव्र्यवहार को सहन नही कर सके और वह ब्यास नदी की ओर चले गए। उन्होने कहा कि उनके भाई मानवजीत और एक दोस्त के समझाने के बावजूद वह नही माने और दोनों ब्यास नदी में कूद गए। उन्होने कहा, ‘‘ यह चैंकाने वाली बात है कि मामले में न्याय के लिए दोनो भाईयों के पिता द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव से लिखित अपील करने के बाद भी दोनों ने इस मुददे पर चुप्पी साध रखी है’’।

मजीठिया ने कहा कि पुलिस दोनों भाइयों के शवों का पता लगाने में विफल रही और परिवार ने स्वयं गोताखोरों को काम पर लगाया फिर भी शवों का पता नही चला। उन्होने कहा कि अब पुलिस यह साबित करने की कोशिश कर रही है कि शवों का पता नही चला पा रहा है, क्योंकि कानून कहता है कि जब तक शवों का पता नही चल जाता, तब तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की जा सकती’’।

इस मौके पर गुरप्रताप सिंह वडाला, गुरचरण सिंह चन्नी, सुखमिंदर सिंह राजपाल, गुरप्रीत सिंह सचदेवा, दीप सिंह राठौर, गुरप्रीत सिंह खालसा, निरवैर सिंह साजन, हरमन असीजा व अन्य मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!