Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी के 29 नेताओं का कत्ल, फिलहाल भारत में ही रहेंगी पूर्व पीएम, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे चुकीं शेख हसीना अभी भारत में ही रहेंगी। उनके बेटे वाजेद जॉय ने जर्मन वेबसाइट DW को बताया कि हसीना का कहीं और जाने का फिलहाल कोई प्लान नहीं है। उन्होंने किसी देश से राजनीतिक शरण नहीं मांगी है।

दूसरी तरफ, बांग्लादेश में हसीना की पार्टी अवामी लीग और उनके सहयोगी दलों से जुड़े करीब 29 नेताओं की हत्या कर दी गई। बांग्लादेशी एक्टर शान्तो खान और उनके पिता सलीम खान को भी भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। सलीम अवामी लीग पार्टी से जुड़े थे।

बांग्लादेश में सुरक्षा कारणों के चलते वहां से भारतीय के दूतावास के 190 कर्मचारियों को निकाला गया है। वहीं बांग्लादेश में आंदोलन का नेतृत्व करने वाले स्टूडेंट्स की सिफारिश के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया गया। पड़ोसी देश में हिंसा के बीच शेख हसीना ने 5 अगस्त को बांग्लादेश छोड़ दिया था। वह मिलिट्री एयरक्राफ्ट से भारत आई थीं। फिलहाल उन्हें सेफ हाउस में रखा गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!