Wednesday , August 19 2026
Breaking News

बड़ी खबर : 174 यात्रियों को लेकर जा रहे प्लेन की आसमान में टूटी खिड़की, हवा में ही उड़ गया विमान का हिस्सा, और फिर…

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में शनिवार को एक बेहद बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसे सुनकर आप भी धड़कनें रुक जाएगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अलास्का एयरलाइंस की एक फ्लाइट की खिड़की और विमान का एक एक हिस्सा बीच हवा में ही उड़ गया. इसके बाद इस प्लेन की ओरेगॉन शहर में किसी तरह इमर्जेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

विमान में सवार एक यात्री ने स्थानीय मीडिया आउटलेट को प्लेन के अंदर की तस्वीर भेजी, जिसमें यात्री सीटों के बगल में एक खाली छेद दिख रहा है. हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं हो सका कि इस हादसे में कोई घायल हुआ है या नहीं. उधर अलास्का एयरलाइंस ने कहा कि वह इस घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है.

कंपनी ने एसोसिएटेड प्रेस को एक ईमेल बयान में कहा, ‘ओरेगॉन के पोर्टलैंड से कैलिफोर्निया में ओंटारियो के लिए उड़ी अलास्का एयरलाइंस की उड़ान 1282 में आज शाम उड़ान भरने के तुरंत बाद यह हादसा हुआ. यह विमान 174 मेहमानों और चालक दल के 6 सदस्यों के साथ पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से वापस उतर गया.’

कंपनी ने कहा कि और ज्यादा जानकारी मिलने पर उसे शेयर किया जाएगा. यह उड़ान शाम 4:52 बजे पोर्टलैंड से रवाना हुई थी. लेकिन शाम 5:30 बजे से ठीक पहले लौट आए. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के आंकड़ों के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान 16,000 फीट की ऊंचाई तक उठा और फिर नीचे उतरने लगा.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!