Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : मनाली फोरलेन चार दिनों तक 2 घंटे के लिए रहेगा बंद, 31 जुलाई तक पर्यटकों को झेलनी पड़ेगी परेशानी, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : हिमाचल प्रदेश के मंडी में कीरतपुर-मनाली फोरलेन आज से अगले 4 दिनों तक 2 घंटे के लिए वाहनों के लिए बंद रहेगा। मंडी में बिंद्रावणी और पंडोह के बीच नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य के चलते 31 अगस्त तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

प्रशासन ने बारिश के कारण धंस रहे हाईवे की मरम्मत और पहाड़ियों पर हवा में लटकी खतरनाक चट्टानों को हटाने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक यातायात बंद रखने का फैसला लिया है।

गौर हो कि फोरलेन बंद होने से न केवल स्थानीय लोगों बल्कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली आदि राज्यों से मनाली, लाहौल स्पीति, अटल टनल रोहतांग आदि पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को भी 2 घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

खासकर आज और कल वीकेंड होने के कारण ज्यादा पर्यटक पहाड़ों पर घूमने आते हैं। ऐसे में पर्यटकों को हाईवे बंद होने के समय के हिसाब से ही अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

छोटे वाहन वैकल्पिक मार्ग से जा सकेंगे

फोरलेन बंद होने पर छोटे वाहनों को कटौला-बजौरा होते हुए भेजा जाएगा। यह मार्ग सिंगल लेन है। इसलिए बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्ग पर नहीं भेजा जाएगा। बसों और ट्रकों को हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!