Monday , August 17 2026
Breaking News

बड़ी खबर : बिना ड्राइवर 80 किमी की रफ्तार पर कठुआ से पंजाब पहुंची ट्रेन, रेलवे विभाग ने बिजली बंद कर रुकवाई मालगाड़ी, सांसें फूली

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में एक ट्रेन बिना ड्राइवर और गार्ड के ट्रैक पर दौड़ती नजर आई। दरअसल, आज तड़के एक मालगाड़ी बिना ड्राइवर और गार्ड के कठुआ से चल पड़ी। इस ट्रेन के रवाना होने के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। बिना ड्राइवर गार्ड के चलने वाली इस मालगाड़ी की सूचना मिलते ही पठानकोट, कैंट, मीरथल, भंगाला, मुकेरियां व अन्य स्टेशनों पर सूचना दी गई और रेलवे फाटक बंद कर दिए गए।

उक्त मालगाड़ी जम्मू के कठुआ से पटरी से उतरकर पंजाब पहुंच गई और कई किलोमीटर तक बिना ड्राइवर के चलती रही। 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गाड़ी अलग-अलग स्टेशनों पर रेलवे विभाग ने ट्रेन को रोकने के लिए बड़े पत्थर और गुलियां का सहारा लिया, लेकिन फिर ये ट्रेन बिजली बंद करके रोकी गई।

ट्रेन धीरे-धीरे दसूहा के पास रुकी और रेलवे विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस गाड़ी को बिना ड्राइवर और गार्ड के चलाने से एक बड़ी घटना होने से रुक गई। इस घटना के बाद विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!