Friday , September 11 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब में माइनिंग करवा रहा था कांग्रेस का पूर्व विधायक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें

पठानकोट, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। पठानकोट में नाजायज माइनिंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल भोआ को गिरफ़्तार कर लिया है। जोगिंदर पाल पर नाजायज़ माइनिंग करवाने का आरोप लगे है।

बता दें कि “मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अवैध खनन में लिप्त पाए जाने के बाद भोआ से कांग्रेस के पूर्व विधायक जोगिंदर पाल को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार और अवैध कृत्यों के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति की पुष्टि की है.”

शुक्रवार को रावी नदी के पास पूर्व विधायक जोगिंदर पाल भोआ की पत्नी के स्वामित्व वाली क्रशर साइट पर नाजायज माइनिंग पकड़ी गई। मौके पर एसडीओ माइनिंग पहुंचे हुए थे। जिन्होंने पॉकलेन मशीनों और टिप्परों के जरिए भारी मात्रा में खनन की पुष्टि की।

जोगिंदर पाल भोआ ने कानूनी प्रक्रिया में भी हस्तक्षेप करने की कोशिश की। लेकिन प्रशासन ने उन्हें और उनके एक सहयोगी सुरजीत सिंह उर्फ लाडी को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से एक पोकलेन मशीन और एक टिप्पर भी बरामद किया गया है। खनन पदाधिकारी के बयान पर पूर्व विधायक जोगिंदर पाल भोआ समेत सभी आरोपियों पर केस दर्ज किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!