Friday , September 11 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब पुलिस पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों के पैरों में लगी गोली, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के लुधियाना से आ रही है। लुधियाना में आज सुबह तड़के करीब साढ़े 3 बजे पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने अपराधियों पर गोलियां चलाईं तो 2 युवकों के पैरों में गोलियां लगीं। पुलिस ने उन दोनों को पकड़ लिया है। फिलहाल किसी अधिकारी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अपराधियों को लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।

जानकारी के मुताबिक हैबोवाल थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हत्या के प्रयास के 2 आरोपी राम एनक्लेव में छिपे हुए हैं। पुलिस ने जब छापा मारा तो पुलिस को देखकर अपराधी अपना ठिकाना बदलने लगे। पुलिस ने अपराधियों को घेर लिया और उन्हें सरेंडर करने को कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर फायरिंग की और उन्हें काबू कर लिया। दोनों आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह निवासी प्रतापसिंहवाला और सतिंदर सिंह निवासी हैदर एन्क्लेव के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

पता चला है कि रविंदर के दाएं पैर और सतिंदर के बाएं पैर में गोली लगी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हैबोवाल थाने में 18 जून 2024 का मामला दर्ज है। इसी मामले में पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने राम एन्क्लेव गई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!