Saturday , August 22 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब के पूर्व अकाली मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे को पुलिस ने हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के पूर्व अकाली मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे को उसके दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश के शिमला में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है. शिमला पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिस समय उन्हें गिरफ्तार किया गया वो सब नशे में थे. शिमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शिमला के बस स्टैंड के नजदीक एक होटल से प्रकाश लंगाह को अन्य आरोपियों सहित गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार पुलिस ने 42 ग्राम चिट्टे सहित सुच्चा सिंह लंगाह के बेटे प्रकाश लंगाह और अन्य को गिरफ्तार किया है. इनमें एक महिला भी शामिल है. शिमला पुलिस के एस.पी.संजीव गांधी ने जानकारी देते बताया कि आरोपियों को एक होटल से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है. प्रकाश लंगाह को पहले भी नशे के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. अब उसे चिट्टे के साथ काबू किया गया है, जिसकी जांच चल रही है.

पकड़े गए आरोपियों की पहचान 37 साल के प्रकाश सिंह, 27 साल के अजय कुमार, 19 साल की अवनी, 26 साल के शुभम कौशल और 22 साल के बलजिंदर के रूप में हुई है. इनमें युवती हिमाचल के किन्नौर की है, जबकि अन्य आरोपी पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले हैं. प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी प्रकाश सिंह पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह का बेटा है, जबकि एक अन्य आरोपी अजय पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल है. शिमला पुलिस की विशेष टीम ने हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में यह कार्रवाई की. विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर होटल में दबिश दी और बड़ी कामयाबी हासिल कर ली.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, कई जिलों में बारिश की संभावना है; जानिए मौसम की स्थिति

जालंधर , (PNL) : आज पंजाब के विभिन्न इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम …

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!