Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल ने किया राजनीतिक धमाका, वापस लिया विधायक पद से अपना इस्तीफा, भाजपा से बनाई दूरी, पढ़ें

संदीप साही

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। Punjab News Live – PNL की खबर पर मुहर लग गई है। वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल ने राजनीतिक धमाका कर दिया है। शीतल ने विधायक पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने विधानसभा के स्पीकर को लैटर भेज दी है।

लैटर में शीतल ने लिखा है कि अगर उनका इस्तीफा मंजूर हो जाता तो वेस्ट की सीट पर दोबारा चुनाव होने थे। इससे सरकार का चुनावी खर्चा होना था। इसलिए वह अपना इस्तीफा वापस ले रहे हैं। वह अब किसी भी पार्टी से नहीं जुड़े है। यानि कि उन्होंने भाजपा से दूरी बना ली है और वह आम आदमी पार्टी में भी दोबारा शामिल नहीं हो रहे।

बता दें कि शीतल ने लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी। तब शीतल ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन स्पीकर ने अब तक मंजूर नहीं किया था। सरकार चाहती थी कि वेस्ट के उप-चुनाव लोकसभा के बाद हों।

शीतल को स्पीकर ने 3 जून को बुलाया था, इससे पहले अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद उन नेताओं को झटका लगा है, जो आप की तरफ से उप-चुनाव लड़ने का सपना देख रहे थे। हालांकि अब देखना होगा कि सरकार का इस मामले में क्या रुख है। क्या विधानसभा स्पीकर कानूनी राय लेकर शीतल की विधायकी रद्द कर सकते हैं? ये आन वाला समय बताएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!