Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है मामला

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर नई दिल्ली से आ रही है। चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह दिल्ली में केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। उनके साथ चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी सन्नी अहलूवालिया, पार्षद रामचंद्र यादव, योगेश ढींगरा, दमनप्रीत सिंह, जसविंदर कौर, नेहा और कई अन्य नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया है।

आज आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली में एक बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। इसमें सभी जगह से नेता और कार्यकर्ता वहां पर प्रदर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। चंडीगढ़ से भी मेयर कुलदीप कुमार, सह प्रभारी डॉक्टर सन्नी अहलूवालिया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सुबह दिल्ली के लिए गए थे। जब वह प्रदर्शन करने लगे तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

प्रधानमंत्री आवास का घेराव के लिए निकले थे

यह सभी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट द्वारा आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से प्रदर्शन कर रहे हैं। आज यह प्रधानमंत्री आवास के घेराव के लिए निकले थे। जबकि, उनके आवास के आसपास धारा 144 लगी हुई है। जब पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो यह नहीं रुके थे। इसके बाद पुलिस ने इन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!