Tuesday , September 8 2026
Breaking News

फिल्लौर में चलती रोडवेज का टायर फटा:सवारी की टांग टूटी, कई को लगी चोट, ड्राइवर बोला- अधिकारियों को बताने पर भी टायर नहीं बदला

जालंधर , (PNL) : जालंधर के फिल्लौर में सरकारी प्राइमरी स्कूल गांव भटियां के पास मंगलवार रात करीब 8 बजे पंजाब रोडवेज की बस का टायर फटने से हादसा हो गया। हादसे में बस सवार रणजीत सिंह की टांग टूट गई, जबकि कई अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं। सड़क सुरक्षा फोर्स के प्रभारी सरबजीत सिंह ने बताया कि राहगीर से सूचना मिलने के बाद उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि पंजाब रोडवेज की बस लुधियाना से जालंधर जा रही थी। गांव भटियां के पास पहुंचते ही बस का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया।

देखें हादसे से जुड़े PHOTOS:-

बस का फटा हुआ टायर जिसकी वजह से एक सवारी की टांगे टूट गई हैं।

बस का फटा हुआ टायर जिसकी वजह से एक सवारी की टांगे टूट गई हैं।

बस के टायरों की कंडीशन ठीक न होने की जानकारी देते ड्राइवर।

बस के टायरों की कंडीशन ठीक न होने की जानकारी देते ड्राइवर।

घायल के बारे में जानकारी जुटाती एसएसएफ की टीम।

घायल के बारे में जानकारी जुटाती एसएसएफ की टीम।

घायल को स्ट्रेचर के जरिए एंबुलेंस में ले जाते लोग।

घायल को स्ट्रेचर के जरिए एंबुलेंस में ले जाते लोग।

आगे की कार्रवाई के लिए बस को थाने भेज दिया

हादसे में बस सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया। मामले की सूचना थाना फिल्लौर के ड्यूटी अफसर को दी गई। आगे की कार्रवाई के लिए बस को थाने भेज दिया गया है।

ड्राइवर बोला- कहने के बावजूद टायर नहीं बदले

बस ड्राइवर कुलदीप सिंह ने बताया कि वह काफी समय से उच्च अधिकारियों को बस के टायरों की खराब हालत के बारे में अवगत करा रहे थे और हादसे की आशंका भी जता चुके थे। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

हादसे में बस को भी काफी क्षति पहुंची

हादसे के समय बस में करीब 45 यात्री सवार थे। टायर इतनी तेज आवाज के साथ फटा कि उसका असर बस की बॉडी तक पहुंचा और अंदर की तरफ से नुकसान हो गया। हादसे में बस को भी काफी क्षति पहुंची है। हालांकि, राहत की बात रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!