Wednesday , April 1 2026
Breaking News

फिरोजपुर में बड़ी वारदात, मामूली सी बात को लेकर दो सगे भाईयों का गोली मारकर कत्ल, पढ़ें

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब के फिरोजपुर से बड़ी खबर है। फिरोजपुर के गांव भावड़ा में मामूली बहस के बाद दो सगे भाइयों का गोली मारकर कत्ल कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मोबाइल को शुरू हुई बहस के बाद आरोपियों ने गोली चला दी। गोली लगने से फरीदकोट के गांव आराईआ वाला के दो सगे भाई घायल हो गए। जख्मी हालत में दोनों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक भाइयों की पहचान जगदीश सिंह (34) और कुलदीप सिंह (36) पुत्र सोहन सिंह के तौर पर हुई है। घटना शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

समाज सेविका प्रवीण अबरोल को बनाया गया पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमिशन की सदस्य, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : समाजसेविका व लेखिका प्रवीण अबरोल के समाज के प्रति योगदान को देखते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!