Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पठानकोट से बड़ी खबर, देर रात एक घर में घुसे दो हथियारबंद संदिग्ध, पुलिस ने की घेराबंदी, कई जिलों में हाईअलर्ट, पढ़ें

पठानकोट, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के पठानकोट से आ रही है। पठानकोट के गांव मट्टी में रात करीब साढ़े नौ बजे दो हथियारबंद संदिग्ध एक घर में घुस आए। उसके बाद घर के लोगों को डरा धमकाकर खाना खाकर वहां से निकल गए। यह गांव जम्मू-कश्मीर के कठुआ और भारत पाकिस्तान की सरहद पर है।

सूचना मिलते ही पुलिस, बीएसएफ, आर्मी, कमांडो ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर घर के मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। संदिग्ध कहां से आए और कहां गए, यह जांच की जा रही है। पठानकोट और गुरदासपुर जिलों को हाई अलर्ट पर डाल दिया गया है। पुलिस द्वारा सघन जांच भी की जा रही है।

भारत-पाक और जम्मू कश्मीर के कठुआ की सीमा से सटे गांव कोट पटियां में संदिग्ध दिखने के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जिस फार्म हाउस में संदिग्ध रुके थे उसके बाहर पुलिस फोर्स सख्त पहरा लगाकर जांच कर रही है।

संदिग्ध देखे जाने की सूचना के चलते होशियारपुर भी हाई अलर्ट पर है। डीआईजी बार्डर रेंज आईपीएस राकेश कौशल के अनुसार पठानकोट और गुरदासपुर की ओर से होशियारपुर जिले में आने वाले सभी रास्तों पर विशेष चेकिंग की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!