Thursday , August 20 2026
Breaking News

पंजाब से बड़ी खबर, सैर करने निकली महिला को कुत्तों के झुंड ने नोंच खाया, मौके पर ही मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : गुरदासपुर के गांव किशनपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक महिला को बुरी तरह से नोंच डाला, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मृतका इन दिनों अपने मायके में आई हुई थी। वह सैर के लिए घर से निकली थी, इस दौरान उसे कुत्तों ने घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। उसे इतनी बुरी तरह से नोंचा गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

25 वर्षीय विवाहिता हरजीत कौर पुत्री प्रीतम सिंह के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी हरजीत कौर की शादी गांव खोजकीपुर निवासी हरजिंदर सिंह के साथ हुई थी। उसका पति बीएसएफ में नौकरी करता है। उसका एक आठ और एक चार साल के दो बेटे हैं.

हरजीत कौर पिछले कुछ दिनों से अपने मायके में आई हुई थी। वह आज सुबह करीब पांच बजे सैर करने के लिए घर से निकली थी। काफी समय तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। गांव जागोवाल बेट के श्मशान घाट के पास उसका शव पड़ा मिला। वहीं पास ही कुत्तों का झुंड भी बैठा हुआ था। मृतका के परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों की समस्या से निजात दिलाई जाए, ताकि कोई और इनका शिकार न होने पाए। थाना भैणी मियां खां पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर भेज दिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Hockey World Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर एफआईएच हॉकी …

मलेशिया में छिपकर बैठे थे बंबीहा गैंग के गुर्गे, पंजाब पुलिस ने विदेश से लाकर दबोचे

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित डेस्कअपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता …

किसान नेताओं के बीच विवाद तेज हुआ, पंधेर ने राजेवाल के आरोपों का जवाब दिया; खुली बहस की चुनौती दी गई

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के किसान संगठनों के बीच चल रहा आंतरिक विवाद अब …

FIH World Cup: भारत ने 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की

न्यूज डेस्क, (PNL) : नीदरलैंड्स के एमस्टेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेले गए एफआईएच महिला विश्व …

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!