Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में 46.6 डिग्री तापमान और हीट वेव के अलर्ट के बीच पीएम मोदी आज पटियाला में करेंगे रैली, सीएम मान जालंधर में करेंगे रोड शो, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में हीट-वेव से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। गर्म हवाओं के थपेड़ों के बीच लगातार चार दिनों से बठिंडा का तापमान सर्वाधिक गर्म दर्ज किया जा रहा है। वहीं, आने वाले दिनों में भी राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग की तरफ से बुधवार शाम जारी किए गए डेटा के अनुसार पंजाब के बठिंडा का तापमान 46.6 डिग्री रहा।

इतनी गर्मी के बावजूद पीएम नरेंद्र मोदी आज पटियाला में भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर के हक में रैली करने आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक PM मोदी का हेलिकॉप्टर यादविंद्रा स्टेडियम में करीब 4 बजे पहुंचेगा। इसके बाद वह सड़क के रास्ते 450 सुरक्षा कर्मचारियों के पहरे में पोलो ग्राउंड पहुंचेगे, जहां रैली को संबोधित करेंगे।

वहीं जालंधर में आज सीएम भगवंत सिंह मान रैली करेंगे। सीएम जालंधर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पवन कुमार टीनू के लिए वोट मांगेंगे। सीएम सबसे पहले जालंधर के हलका फिल्लौर जाएंगे। जिसके बाद नकोदर, जालंधर कैंट और फिर आदमपुर हलके में रोड शो करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!