Monday , March 30 2026
Breaking News

पंजाब में सिर्फ 50 रुपए के लिए व्यक्ति का कत्ल, कारण पढ़ हो जाएंगे हैरान

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब से इस समय की बड़ी खबर है। समराला के गांव ढिल्लवां में महज 50 रुपये को लेकर हुए झगड़े में एक साथी ने दूसरे साथी को डंडे से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. दोनों शराब के नशे में झगड़ रहे थे. मृतक की पहचान बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले शिवनाथ मुखिया (45) के रूप में की गई है. इस हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी इनरजीत मुखिया निवासी जिला बारा (नेपाल) को गिरफ्तार कर लिया है.

डीएसपी वरियाम सिंह ने बताया कि शिवनाथ मुखिया और इनरजीत दोनों ढिलवां गांव में खेतों में काम करते थे और मोटर पर रहते थे. बीती रात दोनों शराब लेकर आए और पीने लगे. शराब पीने के दौरान इनरजीत ने शिवनाथ से एक पैग और लगाने को कहा. शिवनाथ ने पैग लगाने से मना कर दिया. पैग नहीं लगाने पर इनरजीत उससे 50 रुपये की मांग करने लगा.

50 रुपये नहीं देने पर इनरजीत ने मोटर पर पड़े डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी. उसने इतनी बेरहमी से पीटा कि शिवनाथ मुखिया की मौके पर ही मौत हो गई. इनरजीत भी शराब के नशे में पूरी रात मोटर पर गिरा रहा. सुबह सूचना मिलने पर पुलिस टीम वहां गयी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर हाउस बैठक में 569.40 करोड़ का बजट पेश:विपक्ष का हंगामा, ढाई मिनट में पास; मेयर बोले-नगर निगम की आमदनी में हुआ सुधार

जालंधर , (PNL) :  जालंधर के मेयर विनीत धीर ने आज सोमवार को नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!