Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में सरकारी स्कूल के अंदर मिली लड़का-लड़की की लाश, बाथरूम की दीवार पर लिखे मिले मोबाइल नंबर, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फरीदकोट से बड़ी खबर है। फरीदकोट के गांव कलेर के सरकारी मिडल स्कूल में संगरूर जिले के एक लड़के और बरनाला की एक लड़की ने जहरीली दवाई पीकर खुदकुशी कर ली। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब स्कूल का एक कर्मचारी सफाई करने पहुंचा। उसने मामले की जानकारी पंचायत को दी जिन्होंने पुलिस को मौके पर बुलाया।

पुलिस ने आकर देखा कि लड़के की मौत हो चुकी थी जबकि लड़की की सांसें चल रही थी। लड़की को तुरंत सिविल अस्पताल फरीदकोट पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान संगरूर के गांव कांझला निवासी बिंदर सिंह और बरनाला के गांव कालेके निवासी हरमनदीप कौर के रूप में हुई।

जहरीली दवाई पीने से पहले उन्होंने स्कूल के बाथरूम की दीवार पर अपने गांव का नाम और मोबाइल नंबर लिखे। उनके आधार कार्ड भी बरामद हो गए हैं। गांववासियों ने बताया कि यह दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और स्कूल में आकर जहरीली दवाई पीकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में थाना सदर पुलिस की तरफ से पड़ताल की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!