Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पंजाब में बिजली संकट, बंद होने की कगार पर इंडस्ट्री:पावरकट से परेशान उद्यमी पहुंचे पावरकॉम दफ्तर; चीफ इंजीनियर से तीखी बहस

 लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में लगातार बढ़ रही बिजली की डिमांड से इंडस्ट्री को पावर सप्लाई नहीं मिल रही। इंडस्ट्री ठीक से काम नहीं कर पा रही है। मंगलवार को लुधियाना के इडस्ट्रिलिस्ट चीफ इंजीनियर दफ्तर पहुंचे और उनसे पावर सप्लाई पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा।

चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हांस को इंडस्ट्रिलिस्ट ने कहा कि जब भी राज्य में बिजली संकट होता है तो इसका खामियाजा सबसे पहले इंडस्ट्री को झेलना पड़ता है। पावरकॉम ने कैटागिरी-2 और कैटागिरी-3 को रात में पावर सप्लाई नहीं मिल रही, इस वजह से शहर की 80 फीसदी इंडस्ट्री रात को बंद है।

इंडस्ट्रिलिस्ट ने कहा कि रात को पावरकॉम ने शेड्यूल कट लगा दिए और दिन में अनशेड्यूल कट लगाए जा रहे हैं। जिसकी वजह से इंडस्ट्री पूरी तरह से बंद होने के कगार पर है। उनका कहना है कि अगर पावरकॉम के पास बिजली नहीं है तो मॉल-रेस्टोरेंट बंद करवाए। सिर्फ इंडस्ट्री ही बंद क्यों करवाई जा रही है।

बैठक में तीखी बहस के बाद चीफ इंजीनियर ने उद्यमियों को कहा कि सिर्फ दो दिन का टाइम दें, उसके बाद ऐसी स्थिति नहीं आएगी। चीफ इंजीनियर का कहना है कि पैडी सीजन के कारण बिजली की डिमांड बढ़ी है, जिसकी वजह से सप्लाई में दिक्कत आ रही है।

औद्योगिक संगठनों के नेताओं के साथ बैठक करते हुए चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हांस।

औद्योगिक संगठनों के नेताओं के साथ बैठक करते हुए चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हांस।

पावरकॉम ऐसे तो इंडस्ट्री को पक्का ताला लगवा देगा

इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के कुलवंत सिंह एनकेएच और रमेश गर्ग ने बैठक में कहा कि बिजली कट से इंडस्ट्री परेशान है। उन्होंने कहा कि शहर की 80 प्रतिशत इंडस्ट्री रात के शेड्यूल कट झेल रही है। पावरकॉम ने रात दस बजे से सुबह छह बजे तक कैटागिरी-2 और कैटागिरी-3 इंडस्ट्री पर पावरकट लगाया है। जिसका साफ मतलब है कि इंडस्ट्री को रात में फैक्ट्री बंद करनी पड़ेगी। इसके अलावा दिन में भी अन-शेड्यूल कट भी लग रहे हैं जिससे फैक्ट्रियों में नियमित तौर पर काम नहीं हो रहा है। पावर कट ने MSMEs को संकट की ओर धकेला

चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल अंडरटेकिंग्स (CICU) ने 11 KV श्रेणी के अंतर्गत आने वाले उद्योगों, विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) पर लगाए जा रहे लगातार और लंबे समय के बिजली कटों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। एसोसएिसशन का कहना है कि इंडस्ट्री इस समय अपने अस्तित्व को बचाने के लिए जूझ रही है। CICU के अध्यक्षउपकार सिंह आहूजा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है। MSMEs लेबर की कमी, मिडिल इस्ट संकट, फ्यूल की कमी समेत कई चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे में बिजली कटौती ने एमएसएमई को बंद करने की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।

17 हजार मेगवाट के पार पहुंची बिजली की डिमांड

पंजाब में लगातार बिजली की डिमांड बढ़ती जा रही है। मंगलवार को बिजली की डिमांड 17000 मेगावाट के पार पहुंच गई। जबकि पंजाब में बिजली का उत्पादन 6 हजार मेगावाट के आसपास रहा। बाकी की बिजली आपूर्ति के लिए पावरकॉम को सेंट्रल पूल से 10 हजार मेगावाट से ज्यादा बिजली खरीदनी पड़ी। मंगलवार को हाइड्रो प्रोजेक्ट्स से 950 मेगावाट के करीब बिजली पैदा की गई।

एग्रीकल्चरल सेक्टर को दी जा रही बिजली

अफसरों का कहना है कि पैडी सीजन के कारण अचानक बिजली की डिमांड बढ़ गई है। किसानों को बिजली सप्लाई दी जा रही है। इस वजह से डिमांड बढ़ रही है। पावरकॉम सेंट्रल पूल से बिजली खरीदकर डिमांड पूरी कर रहा है। अफसरों का कहना है कि कुछ ग्रिड ओवरलोड हो रहे हैं जिसकी वजह से सप्लाई सिस्टम प्रभावित हो रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!