Wednesday , June 17 2026
Breaking News

पंजाब में पॉलिटिकल चंदे पर तकरार:केजरीवाल बोले- ED पार्टी कर रही चंदा वसूली; भाजपा का पलटवार- व्यापारियों कर दी AAP की विदाई

लुधियाना , (PNL) : आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में पॉलिटिकल चंदे को लेकर भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि ईडी पार्टी व्यापारियों को चंदा देने के लिए डरा रही है और व्यापारियों से चंदे के नाम पर वसूली हो रही है।

वहीं, केजरीवाल के बचान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा का कहना है कि व्यापारियों ने मौजूदा सरकार को चंदा न देकर साफ कर दिया कि वो AAP सरकार से खुश नहीं हैं और अब उनकी विदाई तय है।

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने एक दिन पहले X पर पोस्ट डाली और लिखा कि ईडी पार्टी को पंजाब में 60 करोड़ का चंदा मिला है जबकि आम आदमी पार्टी को 70 लाख रुपए मिले हैं। इस पर केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ईडी पार्टी पंजाब के व्यापारियों से करोड़ों रुपये की अवैध वसूली करने का सनसनीखेज आरोप लगाया।

केजरीवाल का भाजपा पर आरोप वाला ट्वीट

केजरीवाल का भाजपा पर आरोप वाला ट्वीट

अरविंद केजरीवाल ने चंदे को लेकर कही ये अहम बातें…

  • दो विधायकों वाली पार्टी को 60 करोड़ का चंदा: अरविंद केजरीवाल ने लिखा है कि पंजाब में “ED पार्टी” के सिर्फ दो MLA हैं, लेकिन इसके बावजूद पिछले साल उन्हें पंजाब के व्यापारियों और उद्योगपतियों से 60 करोड़ रुपये का भारी-भरकम चंदा मिला।

  • सरकार होने के बावजूद ‘आप’ को सिर्फ 70 लाख: केजरीवाल का कहना है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार है, लेकिन इसके बावजूद “आप” को चंदे के रूप में केवल 70 लाख रुपये ही मिले।

  • यह चंदा नहीं, बल्कि वसूली है: केजरीवाल का कहना है कि सोचने वाली बात है कि पंजाब के लोगों ने “ED पार्टी” को इतना चंदा क्यों दिया? साफ तौर पर यह कोई स्वेच्छा से दिया गया चंदा नहीं था, बल्कि सीधे-सीधे की गई वसूली थी।

  • व्यापारियों को ‘ED रेड’ की धमकी: केजरीवाल का आरोप है कि “ED पार्टी” ने पंजाब में एक बार फिर से वसूली का धंधा शुरू कर दिया है। यहाँ के व्यापारियों को बुलाकर खुलेआम धमकी दी जा रही है कि वे चंदा दें, वरना उनके ठिकानों पर ED की रेड (छापेमारी) करवा दी जाएगी।

  • धमकियों से न डरने की अपील: केजरीवाल ने कहा कि मेरा पंजाब के सभी व्यापारियों और उद्योगपतियों से निवेदन है कि वे इनकी इन धमकियों से बिल्कुल भी ना डरें। ये लोग चंदा लेने के लिए ईडी के नाम पर धमका रहे हैं।

  • धमकी देने वाले तुरंत होंगे गिरफ्तार: अगर कोई भी आपको डराता है या चंदे के लिए धमकी देता है, तो तुरंत हमें (सरकार को) बताएं। पंजाब सरकार पूरी तरह से आपके साथ खड़ी है और ऐसे धमकी देने वाले लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।

  • यह पंजाब है, यहाँ धमकियाँ नहीं चलेंगी: केजरीवाल ने कहा कि “ED पार्टी” वाले यह अच्छी तरह समझ लें और जान लें कि यह पंजाब है। पंजाब के लोग तुम्हारी ऐसी धमकियों से कतई डरने वाले नहीं हैं।

केजरीवाल के बयान पर भाजपा ने कही ये अहम बातें..

  • व्यापारियों ने कर दिया ‘आप’ की विदाई का ऐलान: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियेवाल का कहना है कि व्यापारी और उद्योगपति हमेशा उसी पार्टी के साथ खड़े होते हैं जिसकी सरकार आने वाली होती है। चंदे के ये आंकड़े साफ बताते हैं कि पंजाब के व्यापारियों ने ‘आप’ सरकार की विदाई का मन बना लिया है।

  • गनीमत समझो जो 70 लाख रुपये भी मिल गए: बलियेवाल ने कहा कि पंजाब में जिस तरह का माहौल बन चुका है, उसमें आम आदमी पार्टी को गनीमत समझनी चाहिए कि उन्हें चंदे के रूप में 70 लाख रुपये भी मिल गए।

  • रोज हो रही लूटपाट, 70 रुपये भी मिलने लायक नहीं: भाजपा का आरोप है कि आज पंजाब के भीतर व्यापारियों के साथ रोज सरेआम लूटपाट हो रही है और गैंगस्टर उनसे खुलकर रंगदारी (फिरौती) मांग रहे हैं। राज्य की इस लचर कानून-व्यवस्था के लिहाज से ‘आप’ को चंदे में 70 रुपये भी नहीं मिलने चाहिए थे।

  • ‘आप’ से तो कांग्रेस ही अच्छी: बलियेवाल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी से अच्छी तो कांग्रेस रही, जिसे खबरों के मुताबिक व्यापारियों से 3 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। यह दिखाता है कि जनता और व्यापारी वर्ग का मौजूदा सरकार से भरोसा पूरी तरह उठ चुका है।

  • यह सरकार के जाने के साफ संकेत हैं: बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलिएवाल के मुताबिक, चंदे के ये आंकड़े और पंजाब के व्यापारियों का यह रुख साफ तौर पर आम आदमी पार्टी की सरकार के जाने का समय तय कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी उसी पार्टी को चंदा देते हैं जिनसे उन्हें उम्मीदें होती हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना पुलिस ने दबोचे 2 शातिर बदमाश:अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद, बड़ी वारदात की फिराक में थे; रिमांड पर लेने की तैयारी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!