Wednesday , July 29 2026
Breaking News

पंजाब में पहली बार रविवार को पेश होगा बजट: बजट सत्र का कार्यक्रम जारी, 13 से 15 तक मोहाली में ‘इन्वेस्ट पंजाब’ आयोजित होगा

चंडीगढ़ , (PNL) :  पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। पहले दिन कार्यवाही श्रद्धांजलि और राज्यपाल के भाषण से आरंभ होगी। 7 मार्च को अवकाश रहेगा और 8 मार्च (रविवार) को बजट पेश किया जाएगा। पंजाब विधानसभा के इतिहास में यह पहला अवसर है जब रविवार के दिन बजट सत्र आयोजित हो रहा है। जानकारों का मानना है कि सरकार इस दिन महिलाओं को एक हजार रुपये देने की घोषणा कर सकती है, इसलिए इस तारीख का चयन किया गया है।

विधानसभा से मिली जानकारी के अनुसार 9 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा। 10 और 11 मार्च को दो दिनों तक बजट पर चर्चा होगी। इस दौरान सभी दलों के विधायकों को उनकी संख्या के अनुसार बोलने का समय दिया जाएगा। 12 मार्च को गैर-सरकारी कार्य (नॉन-ऑफिशियल बिजनेस) होगा।

सत्र के बीच 13 से 15 मार्च तक अवकाश रहेगा। इस दौरान मोहाली में ‘इन्वेस्ट पंजाब’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से निवेशक पंजाब में निवेश की संभावनाओं को लेकर पहुंचेंगे। 16 मार्च को सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी जाएगी

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!