Tuesday , October 20 2026
Breaking News

पंजाब में कांग्रेस ने रोकी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, टिकट को लेकर चल रहा घमासान, दावेदारों का दिल्ली में डेरा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट रोक दी है। पार्टी ने अभी तक एक भी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। कांग्रेस के अलावा अकाली दल ने अभी तक एक भी लिस्ट जारी नहीं की है जबकि आम आदमी पार्टी 9 व भाजपा 6 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी कर चुकी है।

दरअसल, पंजाब में कांग्रेस की 6 सीटें ऐसी हैं, जिन पर 2 या उससे अधिक दावेदारियां पेश की जा चुकी हैं। वहीं 3 सीटें ऐसी हैं, जहां तीन-तीन उम्मीदवार टिकट लेने की कोशिशें में जुटे हुए हैं। पंजाब के सांसदों के अलावा अन्य दावेदार भी दिल्ली में डेरा डाले बैठे हैं। सभी अपना पक्ष रखने के साथ-साथ टिकट की जोड़ तोड़ में लगे हुए हैं।

दरअसल, इस साल जिन 9 सीटों को लेकर पार्टी निर्णय नहीं ले पा रही, उन सभी पर दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने दावेदारी ठोकी है। एक को भी नाराज किया तो दूसरे का पार्टी को नुकसान पहुंचाना तय है। ऐसे में पार्टी किसी भी सीट पर उम्मीदवार घोषित करने से पहले विरोध का हल निकालने पर जुट चुकी है। पंजाब में स्थिति संभालने के लिए जिम्मेदारी पंजाब प्रधान देवेंद्र यादव को सौंपी गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर और लुधियाना से रवनीत बिट्‌टू इस साल भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले हैं। जिसके बाद से कांग्रेस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। पार्टी जानती है कि अगर मौजूदा किसी सांसद की टिकट काटी जाए तो वे दूसरी पार्टी में शिफ्ट होने से संकोच नहीं करेंगे। वहीं पार्टी दिग्गज अगर नाराज हुए तो पार्टी जीती हुई सीटें भी असानी से हार सकती है।

पंजाब की 9 सीटें, जिन पर दो या उससे अधिक दावेदारियां

संगरूर-

– विजय इंद्र सिंगला

– सुखपाल सिंह खैहरा

– सिमरत खंगूड़ा

खडूर साहिब-

– जसबीर सिंह डिंपा

– राणा गुरजीत सिंह

– हरमिंदर गिल

जालंधर-

– चरणजीत सिंह चन्नी

– कर्मजीत कौर

श्री आनंदपुर साहिब

– बलबीर सिंह सिद्धू

– राणा गुरजीत सिंह

– मनीष तिवारी

बठिंडा-

– अमृता वड़िंग

– इंदरजीत मोफर

फतेहगढ़ साहिब

– अमर सिंह

लखबीर सिंह लक्खा

गुरदासपुर

– चरनजीत कौर बाजवा

-बलजीत सिंह पाहड़ा

अमृतसर-

– गुरजीत सिंह औजला

– ओम प्रकाश सोनी

लुधियाना-

– भारत भूषण आशु

– मनीष तिवारी

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!