Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में अजीबो-गरीब मामला, दिसंबर में मर चुके आरोपी को वकील ने जनवरी में दिलवाई जमानत, कोर्ट ने कहा-जैसे कब्र से ही प्रैंक किया हो

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब की गुरदासपुर कोर्ट से आ रही है, जहां एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दिसंबर में मर चुके आरोपी को एक युवा वकील ने जनवरी में जमानत दिलवा दी। मामला काफी गंभीर था, लेकिन माननीय जज ने वकील के युवा होने के कारण उनकी माफी को स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया कि कब्र से आत्मा को बुलाए बिना भी अदालत किसी के लिए भयावह हो सकती है। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि ऐसा लगता है, जैसे मुर्दे ने कब्र से प्रैंक किया हो। अभी भी हंसी पर्याप्त नहीं, तो देखो मुर्दे के हस्ताक्षर भी हैं।

मनजीत सिंह की अग्रिम जमानत याचिका बुधवार को सुनवाई के लिए पहुंची थी, जिस पर गुरदासपुर में 10 मार्च, 2023 को नशा तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। जनवरी में हाईकोर्ट ने उसे अंतरिम जमानत देते हुए जांच में शामिल होने का आदेश दिया था। इस दौरान सरकारी वकील ने कोर्ट में याची का मृत्यु प्रमाण पत्र सौंपा, जिसके अनुसार याची की मौत 27 दिसंबर, 2023 को हुई थी और बताया कि याचिका 24 जनवरी, 2024 को दायर की गई थी।

इसके बाद हाईकोर्ट ने याची के वकील को गुरुवार को पेश होकर यह बताने का आदेश दिया था कि याची की मृत्यु के एक महीने बाद कैसे एक मृतक के लिए याचिका दाखिल हुई और पावर ऑफ अटॉर्नी किसने दी। वीरवार को वकील ने पेश होकर माफी मांगी और कहा कि उसे गुमराह किया गया था। कोर्ट ने कहा कि आप युवा वकील हैं, लेकिन जो आपने किया है वह धोखाधड़ी है। हम युवा वकील का कॅरिअर बर्बाद नहीं करना चाहते, ऐसे में आपकी माफी स्वीकार की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!