Saturday , March 7 2026
Breaking News

पंजाब पुलिस के बर्खास्त AIG राजजीत सिंह को अदालत ने किया भगोड़ा करार, लंबे समय से चल रहा था फरार, पढ़ें पूरा मामला

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब पुलिस के बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह को मोहाली की अदालत ने भगोड़ा करार दे दिया है। राजजीत सिंह करोड़ों रुपये की नशा तस्करी, जबरन वसूली और भ्रष्टाचार के केस में मार्च महीने से फरार चल रहा है। स्पेशल टास्क फोर्स अब तक 600 से अधिक जगह पर उसकी तलाश में दबिश दे चुकी है। राजजीत को हाईकोर्ट से भी झटका लग चुका है।

पंजाब में करोड़ों रुपये के नशा तस्करी केस में सीलबंद रिपोर्ट खुलने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सहायक पुलिस महानिरीक्षक राजजीत सिंह हुंदल को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद से राजजीत सिंह फरार है।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सूबे में नशा तस्करी की जांच के लिए 2017 में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। एसआईटी ने जांच करने के बाद चार सीलबंद रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल की। इनमें से तीन रिपोर्ट को हाईकोर्ट ने खोलकर पंजाब सरकार को कार्रवाई के लिए भेजी थी। इन्हीं रिपोर्ट के आधार पर एआईजी राजजीत सिंह हुंदल के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

CM Bhagwant Mann ने लॉन्च की Punjab Industrial Policy, बोले-न हिस्सा चाहिए, न लाल थैली; बस पंजाबियों को दें नौकरी

लुधियाना , (PNL) :  CM भगवंत मान ने लुधियाना में पंजाब इंडस्ट्रयिल पॉलिसी लॉन्च कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!