Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब धमाकों पर डॉन शहजाद भट्टी बोला- मुझे अफसोस:कोई भी घटना हो नाम मेरा ही लगता है, PAK के नाम पर वोट लेते हैं

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब के अमृतसर और जालंधर में हुए धमाकों के बाद एक बार फिर सुरक्षा हालातों को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं इसी बीच पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह इन घटनाओं पर दुख जताते नजर आ रहा है। हालांकि वीडियो में उसने कई विवादित और भड़काऊ बयान भी दिए हैं।शहजाद भट्टी ने कहा कि वह खुद पाकिस्तान के पंजाब से हैं और चाहे “चढ़ दा पंजाब” यानी भारतीय पंजाब हो या “लहंदा पंजाब” यानी पाकिस्तानी पंजाब, दोनों एक ही हैं। उसने कहा कि जब भी पंजाब में इस तरह की घटनाएं होती हैं तो बेहद अफसोस होता है।भारत में चाहे गाय का बच्चा पैदा हो या उसकी मौत हो जाए, हर चीज का आरोप मुझ पर लगा दिया जाता है। इस दौरान भट्टी ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। भट्टी ने आरोप लगाया कि पहले भी पाकिस्तान के नाम पर राजनीति कर वोट लिए जाते रहे हैं और देश के अंदर हिंदू-मुस्लिम के बीच तनाव पैदा किया जाता है।

किसानों और पंजाबी युवाओं के मुद्दे पर उठाए सवाल

वीडियो में भट्टी ने किसानों और पंजाबियों के अधिकारों का मुद्दा भी उठाया। भट्टी ने कहा कि अगर किसानों और लोगों को उनके हक दे दिए जाएं, तो पंजाब में इस तरह की घटनाएं कभी न हों। पंजाबी लड़ाई के समय हमेशा आगे रहते हैं, लेकिन अपने अधिकारों की बात आते ही पीछे हटा दिए जाते हैं।

इसके अलावा भट्टी ने कहा कि फर्जी पुलिस मुठभेड़ों में पंजाब के नौजवानों को निशाना बनाया जा रहा है। आरोप लगाया कि कई बेगुनाह पंजाबी युवाओं को पकड़कर उनका एनकाउंटर कर दिया जाता है और यह सब कुछ कुछ अधिकारी अपनी प्रमोशन और वाहवाही हासिल करने के लिए करते हैं।

कौन है शहजाद भट्टी

बता दें कि शहजाद भट्टी पाकिस्तान का एक कुख्यात गैंगस्टर और ISI से जुड़ा संदिग्ध है, जो दुबई से अपना नेटवर्क चलाता है। वह सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं को भर्ती कर, भारत में आतंकी हमले, जबरन वसूली और टारगेट किलिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने में शामिल रहा है। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का विरोधी माना जाता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!