Friday , October 2 2026
Breaking News

पंजाब द्वारा जुलाई महीने के दौरान कृषि बुनियादी ढांचा फंड में शानदार वृद्धि दर्ज : चेतन सिंह जौड़ामाजरा

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के बाग़बानी मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज बताया कि राज्य द्वारा जुलाई महीने के दौरान कृषि बुनियादी ढांचा फंड (ए.आई.एफ) में शानदार वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि ए.आई.एफ स्कीम पंजाब की उद्यमी भावना को उत्साहित करने में सहायक साबित हुई है जिससे राज्य के कृषि बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण विकास हुआ है।

इस सम्बन्धी और जानकारी सांझा करते हुए कैबिनेट मंत्री स. जौड़ामाजरा ने बताया कि जुलाई महीने तक राज्य भर में इस स्कीम के तहत कुल 8411 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो खेती आधारित विभिन्न प्रोजैक्ट स्थापित करने में निवेश के लिए कृषि से सम्बन्धित लोगों और किसानों की गहरी रूचि और उत्साह को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इन प्रोजैक्टों की कुल लागत 4579 करोड़ रुपए बनती है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बाग़बानी विभाग ए.आई.एफ स्कीम के लिए राज्य की नोडल एजेंसी है, जो आवेदकों को सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करके इस प्रगति में अहम भूमिका निभा रहा है।

बाग़बानी मंत्री ने बताया कि लाभार्थियों ने 2481 करोड़ रुपए की कर्ज़ राशि के लिए अप्लाई किया है जिसमें से अब तक 4745 पात्र प्रोजेक्टों के लिए 1395 करोड़ रुपए मंज़ूर किए जा चुके हैं और 980 करोड़ रुपए बाँटे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह वित्तीय सहायता निश्चित रूप से किसानों और उद्यमियों को अपनी कृषि सम्बन्धी पहलकदमियों को और प्रभावी ढंग से लागू करने और समूची उत्पादकता को बढ़ाने के लिए और ज्यादा सहायक सिद्ध होगी।

स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने दोहराया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब में किसानों और कृषि से जुड़े लोगों की खुशहाली और तरक्की के लिए वचनबद्ध है और सरकार द्वारा इस स्कीम का प्रसार टिकाऊ कृषि विकास और किसानों को समर्थ बनाने के सरकार के दृष्टिकोण का प्रमाण है।

मंत्री ने बताया कि ए.आई.एफ स्कीम के अंतर्गत पंजाब ने इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के दौरान भी बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 117 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। पिछले वित्तीय वर्ष के 3480 आवेदनों के मुकाबले इस पहली तिमाही तक 7547 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों की निवेश राशि 4038.08 करोड़ बनती थी, जो पिछले वित्तीय वर्ष की 2876.98 करोड़ रुपये राशि के मुकाबले 40.36 प्रतिशत बढ़ोतरी है। उन्होंने बताया कि पहली तिमाही के दौरान 3837 योग्य प्रोजेक्टों के लिए 1113.46 करोड़ की राशि 30 जून तक मंज़ूर की गई है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि स्कीम सम्बन्धी विभाग द्वारा राज्य में खासकर सरहदी ज़िलों में विशेष प्रचार मुहिम आरंभ की गई है। इस स्कीम के अंतर्गत किसान समूहों को जागरूक करके अधिक से अधिक समूहों को जोड़ा जा रहा है और साझी खेती को उत्साहित किया जा रहा है।

ए.आई.एफ स्कीम के अंतर्गत किसान स्थापित कर सकते हैं कृषि से जुड़े कई प्रोजैक्ट

बाग़बानी मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि लाभार्थी विभिन्न प्रोजेक्टों के लिए इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं, जिनमें स्टोरेज स्ट्रक्चर, छंटाई, ग्रेडिंग, वैक्सिंग यूनिट, प्राथमिक प्रोसेसिंग सैंटर (आटा चक्की, तेल के कोल्हू, दाल मिल), राईपनिंग चेंबर, पैकहाऊस, फ़सल अवषेश प्रबंधन यूनिट/मशीनों, सोलर पंप, बायोगैस प्लांट, स्मार्ट और प्रीसीशन एग्रीकल्चर, फार्म और कटाई आटोमेशन, इन्पुट उत्पादन (बीज/टिशू कल्चर/नर्सरी/खाद), सप्लाई चेन बुनियादी ढांचा, शहद प्रोसेसिंग, रेशम की खेती आदि शामिल हैं। इसके इलावा कुछ प्रोजैक्ट किसान समूहों तक सीमित हैं जैसे कि पॉलीहाऊस/ग्रीनहाउस, वर्टिकल फार्मिंग, हाईड्रोपोनिक्स/ऐरोपोनिक्स, मशरूम की खेती, लौजिस्टिक सुविधाएं और ट्रैक्टर आदि। उन्होंने बताया कि लाभार्थी पात्र प्रोजैक्टों पर सोलर पैनल भी लगवा सकते हैं। इस स्कीम के अधीन कर्ज़ लेने के लिए कम से कम 10 प्रतिशत रकम लाभार्थी का योगदान लाज़िमी है।

उन्होंने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत 2 करोड़ के कर्ज़े तक 3 प्रतिशत ब्याज सहायता दी जा रही है। इस सहायता का लाभ 7 वर्षों तक मिल सकता है और ब्याज दर पर 9 प्रतिशत की लिमिट रखी गई है। क्रेडिट गारंटी फीस भी सरकार द्वारा दी जाती है। उन्होंने बताया कि हर लाभार्थी 25 प्रोजैक्ट स्थापित कर सकता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!