Thursday , September 10 2026
Breaking News

पंजाब की राजनीति में बड़ा धमाका, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू हुए बीजेपी में शामिल, कांग्रेस को बड़ा झटका, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल हो गए हैं. वह लुधियाना से सिटिंग सांसद हैं. राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते हैं. बता दें कि रवनीत बिट्टू पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते हैं.

बिट्टू ने कहा कि वह शहीद परिवार से जुड़े है. उन्होंने पंजाब के बहुत बुरे हालात देखे हैं, जिससे पंजाब को बाहर निकलते हुए भी देखा है. उनका दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पंजाब को बहुत पसंद करते हैं, वे पंजाब के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं जिसके लिए एक पुल की जरूरत है और वे बीच में पुल का काम करेंगे.

आगे भी मोदी सरकार ही आयेगी. पंजाब के किसानों के लिए, पंजाब के दुकानदारों के लिए, पंजाब के उद्योग को आज हाथ थामने की जरूरत है. वह केंद्र सरकार और पंजाब के बीच कड़ी का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि तीन कृषि बिल अकाली दल द्वारा लाए गए थे, बाद में वे वापस ले लिए गए और लोगों को गुमराह किया गया.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 12 सितंबर को लोकल हॉलिडे:गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बंद रहेंगे दफ्तर-संस्थान, अधिसूचना जारी

अमृतसर , (PNL) : पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व को …

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!