Thursday , November 12 2026
Breaking News

पंजाबभर में शनिवार रात एक्साइज विभाग ने चलाया ‘नाइट स्वीप’ ऑपरेशन, जालंधर और अमृतसर में पैडलर्स पब पर भी रेड, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ बताया कि आबकारी विभाग द्वारा बीती रात (शनिवार) को राज्य भर में शराब के बारों की चैकिंग और निगरानी के लिए ‘‘नाइट स्वीप’’ नाम से व्यापक ऑपरेशन चलाया। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के दौरान टीमों द्वारा रात के समय मोहाली, जालंधर और अमृतसर क्षेत्र के बार, पब और रेस्टोरेंटों द्वारा विभिन्न कानूनों की पालना सम्बन्धी जाँच भी की और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मौके पर ही कानून की धाराओं के अनुसार कार्रवाई की गई।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि बार, पब और रेस्टोरेंटों में ‘हुक्का’ पीने और अन्य ग़ैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए यह विशेष ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने बताया कि वित्त कमिश्नर कराधान श्री विकास प्रताप और आबकारी कमिश्नर श्री वरुण रूजम की निगरानी अधीन बीती रात को 13 से अधिक टीमों द्वारा चैकिंग की गई।

इस मुहिम सम्बन्धी जानकारी देते हुए आबकारी और कराधान मंत्री ने बताया कि एस.ए.एस. नगर (मोहाली) जिले के नयागाँव क्षेत्र में, ‘आई लव हॉट शॉट’ नाम के एक रैस्टोरैंट द्वारा अपने ग्राहकों को केवल चंडीगढ़ क्षेत्र में बेची जा सकने वाली बीयर के साथ ‘हुक्का’ पीने को दिया जा रहा था, जिससे वह कानून की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन कर रहे थे। रैस्टोरैंट की तलाशी के दौरान 20 हुक्के, बीयर की 07 बोतलें, तम्बाकू के अलग-अलग फ्लेवर और चारकोल ज़ब्त किया गया।

इस मामले में रैस्टोरैंट के मालिकों के विरुद्ध पंजाब एक्साईज़ एक्ट 1914, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003, पोआईजऩ एक्ट 1919 और भारतीय दंड संहिता 1860 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना नयागाँव, मोहाली में एफ.आई.आर. नम्बर 40 तारीख़ 28.05.2023 दर्ज की गई। इसके अलावा, बैस्टेक मॉल, सैक्टर-66, मोहाली में ‘बुर्ज’ (डब्ल्यू व्हाइट हॉस्पिटैलिटी),‘स्कल’ ( फ्रैंड्ज़ हॉस्पिटैलिटी) और ‘मास्क लौंज एंड बार्स’ नाम के तीन बार निर्धारित समय के बाद भी खुले पाए गए।

नतीजे के तौर पर इन बारों के विरुद्ध पंजाब आबकारी एक्ट 1914 और पंजाब लीकर लाइसेंस रूल्ज़ 1956 की सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई। अधिक विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि अमृतसर में ‘पैडलर्ज बार’ नाम का बार निर्धारित समय के बाद भी खुला था और 25 साल से कम उम्र के व्यक्तियों को भी शराब परोस रहा था। बार की तलाशी के दौरान 17 बोतलें बिना ड्यूटी वाली शराब और समय-सीमा पूरी कर चुकीं बीयर की 05 बोतलें भी बरामद हुईं, जिनको मौके पर ही ज़ब्त कर लिया गया।

उन्होंने आगे बताया कि इसी तरह, जालंधर में ‘पैडलर्ज’ नाम का बार निर्धारित समय-सीमा के बाद भी खुला था। बार की तलाशी के दौरान समय-सीमा पूरी कर चुकीं बीयर की 03 बोतलें भी बरामद हुईं, जिनको मौके पर ही ज़ब्त कर लिया गया। इन उल्लंघनाओं को देखते हुए बार के खि़लाफ़ कानून की सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत सख़्त कार्रवाई आरंभ कर दी गई।

आबकारी और कराधान मंत्री ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान अतिरिक्त कमिश्नर (आबकारी) नरेश दूबे और ए.आई.जी (आबकारी) गुरजोत सिंह कलेर समेत विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने निजी तौर पर आबकारी टीमों का नेतृत्व किया। उन्होंने आगे बताया कि ऑपरेशन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया गया था। हरेक टीम में कम से कम एक महिला अधिकारी और एक स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी शामिल था।

एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने ऑपरेशन ‘नाइट स्वीप’ के महत्व का जि़क्र करते हुए बताया कि आबकारी विभाग के इस ऑपरेशन का उद्देश्य हुक्का पीने के कारण सेहत पर पडऩे वाले बुरे प्रभावों को ध्यान में रखते हुए बारों और रैस्टोरैंटों में हुक्का पीने पर रोक लगाना है, क्योंकि इन हुक्कों में निकोटीन (कैंसर पैदा करने वाले) जैसे हानिकारक पदार्थ पाए जाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इसके साथ ही हुक्कों में तम्बाकू को जलाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले चारकोल से ऐसा धुआँ पैदा होता है जिसमें न केवल कार्बन मोनोऑक्साईड होती है, बल्कि अन्य कैंसर पैदा करने वाले रसायन और धातुएँ भी शामिल होती हैं, क्योंकि धुएँ को फि़ल्टर करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला पानी वास्तव में इन ख़तरनाक रसायनों को रोकने के योग्य नहीं होता। इसके अलावा एक ही हुक्के को एक ही समय पर कई व्यक्तियों द्वारा मिलकर पीने से छूत की अलग-अलग बीमारियाँ फैलने का ख़तरा भी बढ़ता है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की राज्य की नौजवान पीढ़ी के सुनेहरी भविष्य सम्बन्धी वचनबद्धता को दोहराते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य सरकार ने हर तरह की ग़ैर-कानूनी गतिविधियों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। उन्होंने आगे कहा कि आबकारी विभाग की हुक्का बारों और इस तरह की अन्य ग़ैर-कानूनी गतिविधियों के विरुद्ध मुहिम को भविष्य में और तेज़ किया जाएगा। उन्होंने ऐसी ग़ैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल संदिग्ध व्यक्तियों को सख़्त चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तियों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख़्शा नहीं जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!