Thursday , November 12 2026
Breaking News

दो महिलाओं से अफेयर, चीन से कनेक्शन… क्या जाएगी Nvidia CEO जेनसन हुआंग की कुर्सी

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुनिया की सबसे बड़ी चिप बनाने वाली कंपनियों में शामिल Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की कुर्सी खतरे में है. कंपनी का बोर्ड बैठक कर उन्हें पद से हटाने पर फैसला कर सकता है. उनके निजी रिश्तों और चीन की एक कारोबारी महिला से कथित संबंधों को लेकर विवाद बढ़ गया है. रॉयटर्स ने कंपनी से जुड़े एक व्यक्ति के हवाले से यह जानकारी दी है.

63 साल के जेनसन हुआंग ने 1993 में Nvidia की शुरुआत की थी. उन्होंने इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए चिप बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बना दिया. कंपनी की कीमत करीब 4 लाख करोड़ डॉलर है. ऐसे में उन्हें हटाने से कंपनी में नेतृत्व का संकट पैदा हो सकता है.

दो महिलाओं के साथ रिश्तों को लेकर विवाद

विवाद की शुरुआत चीनी कारोबारी महिला एलिस हुआंग के साथ जेनसन के कथित रिश्तों की खबरों से हुई. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि एलिस ने Nvidia की चिप चीन की कंपनियों तक पहुंचाने में मदद की

बुधवार को न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक और रिपोर्ट प्रकाशित की. इसमें दावा किया गया कि जेनसन का Nvidia की हेल्थकेयर डिपार्टमेंट की वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ भी अफेयर था. रिपोर्ट में कंपनी में काम कर चुके पांच लोगों के हवाले से यह दावा किया गया. हालांकि, रॉयटर्स इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका. जेनसन ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. Nvidia और पॉवेल ने भी कोई जवाब नहीं दिया.

जेनसन ने रविवार को कर्मचारियों को भेजे संदेश में पत्नी के प्रति बेवफाई स्वीकार की थी और इसकी पूरी जिम्मेदारी ली थी. हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया. इसी दिन कंपनी के बोर्ड ने जांच शुरू की कि कहीं किसी विदेशी खुफिया एजेंसी ने जेनसन को निशाना तो नहीं बनाया. इस जांच की जिम्मेदारी स्वतंत्र निदेशकों और बाहरी वकीलों को दी गई है.

शेयरों में गिरावट, 600 अरब डॉलर का नुकसान

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के बाद Nvidia के शेयर कारोबार के बाद करीब 8% गिर गए. इस हफ्ते कंपनी के बाजार मूल्य में करीब 600 अरब डॉलर की कमी आई. इसके उलट, प्रतिद्वंद्वी कंपनियों AMD और Broadcom के शेयर 4% और 3% चढ़े.

जेनसन के पास Nvidia के करीब 3.6% शेयर हैं. कंपनी के कई बड़े अधिकारी सीधे उन्हें रिपोर्ट करते हैं. फिलहाल उनका कोई स्पष्ट उत्तराधिकारी भी नहीं है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेनसन का समर्थन किया है और उन्हें सम्मानित व्यक्ति बताया है. वहीं, चीन को चिप भेजने के आरोपों पर अमेरिकी संसद उनसे बंद कमरे में पूछताछ कर सकती है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी से स्विस खातों को लेकर पूछे सवाल, राहुल गांधी के ‘सेल्फ-गोल टैलेंट’ पर कसा तंज

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की बायोग्राफी …

अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगी सात करोड़ की रंगदारी

मोहाली, (PNL) :  आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को जान …

26 मिनट तक हवा में अटकी टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सांसे, वेलिंगटन में फ्लाइट की लैंडिंग का दिल दहलाने वाला मंजर

स्पोर्ट्स , (PNL) : न्यूजीलैंड में तीसरे वनडे के बाद टीम इंडिया दो धड़ों में बंट …

IND vs NZ सीरीज के बीच अर्शदीप सिंह ने की सगाई, समरीन कौर को खास अंदाज में किया प्रपोज

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की …

श्री अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, जगजीत सिंह बबीहा और कुलविंदर सिंह खरड़ के कीर्तन करने पर लगाई रोक, ये है वजह, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब ने भाई जगजीत सिंह बबीहा और भाई कुलविंदर …

दूध हुआ महंगा, मदर डेयरी ने 2-4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए दाम.. जानिए किस पैकेट पर कितनी बढ़ी कीमत

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम लोगों की जेब को एक और झटका लग गया है. …

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!