Thursday , November 12 2026
Breaking News

जालंधर : हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम को क्रिकेटर व आप सांसद हरभजन सिंह ने दी इतने लाख रुपए की ग्रांट, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : क्रिकेटर एवं आम आदमी पार्टी के सांसद स. हरभजन सिंह ने अपने एमपीलैड फंड से 15.60 लाख रुपए की ग्रांट रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में बन रहे जिम्नेजियम के लिए नई आधुनिक मशीनरी खरीदने के लिए दी है। इस संबंधी पत्र सांसद स. हरभजन सिंह ने डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री रितिन खन्ना को सौंपा।

इस बारे में जानकारी देते हुए श्री रितिन खन्ना ने बताया कि डीबीए के पास नई मशीनरी खरीदने के लिए फंड की कमी थी। इस संबंधी सांसद हरभजन सिंह से मुलाकात कर उनसे ग्रांट के लिए आग्रह किया गया था। दरअसल हरभजन सिंह का हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम से पुराना नाता है। अपने करियर के शुरुआती दिनों में वह यहां बैडमिंटन खेलने एवं फिटनेस ट्रेनिंग के लिए आते थे। श्री रितिन खन्ना ने बताया कि स. हरभजन सिंह ने हमारे आग्रह को तुरंत स्वीकार कर डिप्टी कमिश्नर को निर्देश दिए कि फंड पीडब्ल्यूडी विभाग को भेज दिए जाएं।

इस ग्रांट से स्टेडियम के नए जिम में विश्वस्तरीय जिम्नेजियम उपकरण लिए जाएंगे जिनमें ट्रेडमिल, क्रॉस ट्रेनर, साइकिल, केबल क्रॉस और विभिन्न प्रकार की मशीनरी शामिल होगी। इस मशीनरी से खिलाडिय़ों को बहुत लाभ होगा क्योंकि बैडमिंटन खिलाडिय़ों के लिए वेट ट्रेनिंग बहुत जरूरी होती है और मशीनरी के अभाव में खिलाडिय़ों की सही तरीके से ट्रेनिंग नहीं हो पाती थी। सदस्य सचिव श्री रितिन खन्ना ने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल, आईएएस का भी धन्यवाद किया जिन्होंने यह ग्रांट दिलवाने में डीबीए की सहायता की।

ज्ञात रहे कि पिछले 4 साल में 85 लाख रुपए स्टेडियम के कायाकल्प पर खर्च हो चुके हैं और इस कायाकल्प में नए सिंथेटिक कोर्ट, योगा एरोबिक्स सेंटर, फिजियोथेरपी सेंटर, स्पोट्र्स शॉप और रेस्टोरेंट शामिल है। इसके अलावा डिस्ट्र्क्टि बैडमिंटन एसोसिएशन जिला, राज्यस्तरीय और नॉर्थ जोन जैसे प्रमुख टूर्नामेंट करवा चुकी है जिसमें खिलाडिय़ों को लाखों रुपए के नकद व अन्य आकर्षक पुरस्कार दिए गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!