Sunday , July 26 2026
Breaking News

जालंधर से दुखद खबर, घर में आग लगने से City Medical स्टोर के मालिक अतुल सूद की मौत, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से दुखद खबर है। न्यू जवाहर नगर में वीरवार रात घर में आग लगने से कंपनी बाग चौक स्थित सिटी मेडिकल स्टोर के मालिक अतुल सूद की मौत हो गई है। घटना में दो अन्य लोग भी झुलस गए हैं। जब ये घटना हुई तब सूद अपनी पत्नी के साथ तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। उनकी पत्नी को समय रहते ही बचा लिया गया था।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त आग मंदिर में लगाई गई जोत से लगी हो सकती है। जब सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई तो करीब 10 मिनट के अंदर टीमें मौके पर पहुंच गई थी। अगले 15 से 20 मिनट में फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पा लिया था। मगर तब तक अतुल सूद की मौत हो चुकी थी।

सूद की पत्नी को उनके कर्मचारी ने ही बाहर निकाला था, जो बेहोश थीं। बताया जा रहा है कि आग से बनी गैस के कारण अतुल की मौत हुई है। मृतक अतुल तीन बच्चों के पिता था, जिसमें से उनकी एक बेटी ऑस्ट्रेलिया, बेटा कनाडा और दूसरी बेटी दिल्ली में है। क्राइम सीन पर जांच के लिए देर रात थाना-6 की पुलिस पहुंच गई थी। बता दें कि सोमवार को परुथी अस्पताल के अंदर मेडिकल स्टोर चलाने वाले सौरव दुआ की भी एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जिमखाना क्लब में चुनावी माहौल गरमाया, अचीवर्स ग्रुप के चार प्रमुख चेहरों के नाम आए सामने

जालंधर, (PNL) : जालंधर जिमखाना क्लब के संभावित चुनावों को लेकर चुनावी माहौल लगातार गरमाता …

जालंधर में आज से बिजली विभाग राम भरोसे: ना तो शिकायत दर्ज होगी और ना ही फाल्ट ठीक करने मुलाजिम आएंगे, पढ़ें कारण

जालंधर, (PNL) : पांचवें दिन भी जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल जारी …

जालंधर के हरनामदासपुरा श्मशानघाट की बदलेगी तस्वीर, बनेगी बेसमेंट पार्किंग, नितिन कोहली की बड़ी घोषणा

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने …

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख दीपके ने दिया ऐसा बयान, जिसकी हो रही जबरदस्त चर्चा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर …

लुधियाना में रास्ता मांगने पर युवक की पिटाई:ईंट-पत्थर बरसाए, गाड़ियों के शीशे तोड़े; CCTV कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में रास्ता मांगने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद कुछ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!