Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर : सबूत लेकर बाबू जगजीवन राम चौक पहुंचे शीतल अंगुराल, रिकार्डिंग सुनाई नहीं, सिर्फ पेन ड्राइव दिखाई, बातचीत दौरान रोए भी, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की चुनौती को स्वीकार करते हुए जालंधर के जगजीवन राम चौक पहुंचे भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल ने पैन ड्राइव दिखाते हुए शहर के ही अन्य विधायक पर आरोप लगा दिए हैं। अंगुराल ने पहले उन्होंने मंच पर अपनी और सीएम भगवंत मान की कुर्सी रख दी।

तकरीबन पौने 3 बजे अंगुराल ने लोगों को संबोधित करते हुए पैन ड्राइव में रिकॉर्ड ऑडियो की जानकारी दी। उन्होंने मीडिया के सामने रिकार्डिंग सुनाई नहीं सिर्फ पैन ड्राइव दिखाई। शीतल अंगुराल ने कहा-सीएम मान पहले इस रिकार्डिंग को सुनें और फिर उक्त विधायक के खिलाफ एक्शन लें। इस दौरान वह रो भी पड़े और सुशील रिंकू ने उन्हें चुप करवाया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आप पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल पर पलटवार किया था। सीएम ने शीतल अंगुराल पर निशाना साधते हुए उन्हें नसीहत दी थी कि वह उनसे पंगा न लें और कहा था कि उनके खिलाफ नशा तस्करी का कोई NDPS केस नहीं है। बहस की यह धमकी किसी और को दे दें, जब चाहें हमसे बहस कर लें।

सीएम ने कहा था कि 5 तारीख का इंतजार क्यों कर रहे हैं, आज ही बहस कर लें। शीतल को भ्रष्ट गतिविधियों को बंद करने के लिए काफी समझाया गया, लेकिन वह नहीं माने। आप में रहते हुए उन्हें अवैध काम करने में दिक्कत होती थी। इसलिए वह भाजपा में चले गए। हालांकि, हम उन्हें वहां भी भ्रष्टाचार नहीं करने देंगे।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!