Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर वेस्ट में आया आप का तूफान, एक-एक करके ढह रहा शीतल का किला, अब ये पूर्व पार्षद भी गया आप में, पढ़ें पूरी स्टोरी

जालंधर, (PNL) : वेस्ट उप-चुनाव में आम आदमी पार्टी का मानो तूफान आ गया है। एक-एक करके भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल का किला ढह रहा है। सुबह पार्षद तरसेम लखोत्रा और अनमोल ग्रोवर के बाद अब पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता वरेश मिंटू भी आप में शामिल हो गए हैं। कुल मिलाकर शीतल अंगुराल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले अब बिखर चुके हैं। आप ने झाड़ू लगाकर सभी को अपनी तरफ कर लिया है। अब तो लोग भी खुलकर कहने लग गए हैं कि शीतल ने विधायक पद और आप से इस्तीफा देकर गलत किया। इससे पहले हरविंदर सिंह लाडा, कमलजीत सिंह भाटिया, प्रवेश तांगड़ी भी आप में शामिल हो चुके हैं।

बता दें कि शीतल अंगुराल और सुशील रिंकू ने एक साथ आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने रिंकू को जालंधर लोकसभा सीट से खड़ा किया था। रिंकू सीट हार गए थे। तब शीतल ने जमकर रिंकू की मदद की थी, लेकिन अब वेस्ट उप-चुनाव में हालात बिल्कुल अलग हो गए हैं।

रिंकू के करीबी भाजपा छोड़कर आप में शामिल हो रहे हैं। इसका कारण क्या है, शायद शीतल 13 जुलाई को रिजल्ट आने के बाद इसका खुलासा कर सकते हैं। हालांकि रिंकू भी इस मामले में चुप्पी साधे हैं। लेकिन हो ना हो, कोई ना कोई गड़बड़ तो जरुर चल रही है। फिलहाल ये आने वाला समय बताएगा कि क्या होता है, मगर इस समय आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!