Wednesday , September 30 2026
Breaking News

जालंधर वेस्ट पर मेहरबान रही आप, शीतल और रिंकू के बाद अब मोहिंदर का बनाया भविष्य, भगत जो सोचकर पार्टी में आए थे, उससे कई गुणा ज्यादा मिला, पढ़ें पूरी स्टोरी

संदीप साही

जालंधर, (PNL) : 92 सीटें जीतकर पंजाब की राजनीति में आई आम आदमी पार्टी ने उन लोगों को भी विधायक बना दिया, जिन्होंने कभी पार्षद बनने का भी सपना नहीं देखा था। उनमें से एक मोहिंदर भगत भी थे, जो दो बार चुनाव हारकर थक चुके थे। उन्होंने जो सोचकर आप ज्वाइन की थी, पार्टी ने उससे कई गुणा ज्यादा उन्हें सौंप दिया।

इसी तरह शीतल का भविष्य भी आप ने ही बनाया था। 2022 में आप की लहर के कारण ही शीतल जीत गए थे। उन्होंने कांग्रेस के मौजूदा विधायक सुशील रिंकू को हराया था। अंगुराल का ये पहला विधानसभा चुनाव था, जिसमें वह पहली बार में ही सफल हो गए थे।

अब बात करते हैं कि सुशील रिंकू की। रिंकू कांग्रेस की तरफ से 2022 में विधानसभा चुनाव हार गए तो 2023 में उन्होंने आप ज्वाइन कर ली। पार्टी ने रिंकू को जालंधर लोकसभा उप-चुनाव में प्रत्याशी बनाया और सीएम भगवंत मान ने पूरा जोर लगाकर उन्हें सांसद बना दिया। उसके बाद रिंकू के पास पूरी पावर भी दी गई थी।

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले शीतल और रिंकू एक साथ आप छोड़ गए और भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने रिंकू जालंधर लोकसभा चुनाव में टिकट दी और रिंकू हार गए। उसके बाद शीतल को जालंधर वेस्ट उप-चुनाव में टिकट दी तो शीतल भी हार गए। यानि कि आप का साथ छोड़ने वाले ये दोनों नेता ही चुनाव हार गए।

अब बात करते हैं मोहिंदर भगत की। भगत ने 2017 में चुनाव लड़ा तो वह सुशील रिंकू से हार गए थे। उसके बाद 2022 का चुनाव भी भगत भाजपा से लड़े और हार गए। एक समय तो भगत विधायक बनने का सपना भी छोड़ चुके थे। 2023 में जब रिंकू ने आप ज्वाइन की तो भगत भी आप में आ गए। उस समय ना तो रिंकू ने आप छोड़ी थी और ना ही शीतल ने।

अंदरखाते तो ये भी कहा जा रहा है कि भगत सिर्फ गनमैन लेने के लिए पार्टी में आए थे, लेकिन समय का फेर देखिए। आज वही भगत विधायक बन गए और अब आप द्वारा उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाना लगभग तय हैं। यानि कि भगत जो सोचकर पार्टी में आए थे, उन्हें उससे कई गुणा ज्यादा मिलने जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!