Tuesday , October 20 2026
Breaking News

जालंधर लक्की मर्डर केस: जोगा के 10 साथी पकड़े, शूटर गुरताज की तलाश में 10 जगह छापे

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के चर्चित लक्की ओबेरॉय हत्याकांड में पुलिस ने एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाते हुए 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मर्डर के 38 दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य शूटर गुरताज सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जांच में सामने आया है कि अमेरिका में छिपे मुख्य साजिशकर्ता जोगा फोल्डीवाल के इशारे पर स्थानीय स्तर पर शूटर को फंडिंग और हथियार मुहैया कराए जा रहे थे। पुलिस ने शहर में 10 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर जोगा के नेटवर्क को ध्वस्त करने की कोशिश की है, जिसमें दो बेहद करीबी साथियों को भी राउंडअप किया गया है।38 दिनों से पुलिस के हाथ खाली लक्की ओबेरॉय की हत्या को एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन मुख्य शूटर गुरताज सिंह का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस के लिए सबसे बड़ी पहेली यह बनी हुई है कि ‘बहराम’ से शूटर को सुरक्षित बाहर किसने निकाला और वर्तमान में उसे शरण किसने दे रखी है। पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं, लेकिन शूटर बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा है।

CCTV में कैद शूटर गुरताज की फोटो।

CCTV में कैद शूटर गुरताज की फोटो।

अमेरिका से जुड़ रहे हैं साजिश के तार पुलिस की जांच का रुख अब अमेरिका में बैठे मास्टरमाइंड जोगा फोल्डीवाल की ओर मुड़ गया है। जांच अधिकारियों का मानना है कि जोगा फोल्डीवाल विदेशों से अपने नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा है। इसी नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस ने ‘जोगा ग्रुप’ से जुड़े 10 युवकों को हिरासत में लिया है। इनमें से दो युवक जोगा के खास गुर्गे बताए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर उसके संपर्क में थे। फंडिंग और नशे के काले कारोबार का शक पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए इन युवकों पर केवल हत्या की साजिश में शामिल होने का ही शक नहीं है, बल्कि वे अवैध हथियारों (असलहा) और ‘चिट्टे’ के व्यापार में भी लिप्त हैं। पुलिस को पुख्ता इनपुट मिले हैं कि लक्की ओबेरॉय की हत्या के लिए जरूरी फंडिंग इसी नेटवर्क के जरिए पहुंचाई गई थी। पकड़े गए संदिग्धों से अब गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि शूटर गुरताज तक पहुंचा जा सके। पुलिस को गच्चा देकर भागने की कोशिश छापेमारी के दौरान एक हाई-वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। जब पुलिस की टीम एक आरोपी को तिलक नगर इलाके में हथियार बरामद करवाने के लिए ले गई थी, तो वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के कारण उसे महज दो घंटे के भीतर दोबारा दबोच लिया गया। इस घटना के बाद आरोपियों की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। इस दौरान पकड़े गए सभी 10 युवकों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इनमें से कौन-कौन सीधे तौर पर जोगा के संपर्क में थे। साथ ही, लक्की के घर, दफ्तर और बहराम एरिया के मोबाइल टावर डंप डेटा की मदद से उनकी लोकेशन का मिलान किया जा रहा है ताकि हत्याकांड में उनकी भूमिका स्पष्ट हो सके। अगले हमले की साजिश का डर पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा यह भी हुआ है कि जोगा फोल्डीवाल अभी शांत नहीं बैठा है। पुलिस को अंदेशा है कि वह शूटर गुरताज सिंह के जरिए अपने दो अन्य दुश्मनों पर भी हमला करवाने की फिराक में है। इसी खतरे को देखते हुए पुलिस विभाग अलर्ट पर है और संभावित ठिकानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!