Sunday , July 26 2026
Breaking News

जालंधर में PAP फ्लाईओवर पर नए रैंप का निर्माण शुरू:NHAI बना रहा रूट, अमृतसर-पठानकोट जाने के लिए अब नहीं काटना पड़ेगा लंबा चक्कर

जालंधर  , (PNL) ; जालंधर में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने पीएपी (PAP) फ्लाईओवर पर एक नए रैंप का निर्माण शुरू कर दिया है, जिससे अब लोगों को लंबा चक्कर काटने या जाम में फंसने से निजात मिलेगी। NHAI ने पीएपी फ्लाईओवर के साथ 300 मीटर लंबे और 5.5 मीटर चौड़े रैंप का निर्माण कार्य आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है। यह प्रोजेक्ट शहर के उन लोगों के लिए वरदान साबित होगा जो अक्सर अमृतसर और पठानकोट की ओर जाते हैं।साल 2019 में जब पीएपी फ्लाईओवर खुला था, तो अमृतसर जाने वाली लेन में एक बड़ी इंजीनियरिंग खामी रह गई थी। जहां यह लेन मुख्य हाईवे से मिलती थी, वहां अक्सर दुर्घटनाएं होती थीं। सुरक्षा के चलते इस रास्ते को बंद करना पड़ा था, जिससे जनता को परेशानी हो रही थी।

रास्ता बंद होने के कारण फिलहाल शहरवासियों के पास दो ही विकल्प हैं या तो लाडोवाली रोड से गुरु नानकपुरा वाले भीड़भाड़ वाले रास्ते से जाएं, जहां रेलवे क्रॉसिंग पर घंटों जाम मिलता है। या फिर रामा मंडी चौक तक जाकर 3 किलोमीटर का लंबा चक्कर काटकर वापस आएं।इस रैंप के लिए जमीन पंजाब आर्म्ड पुलिस (PAP) मुख्यालय से पहले ही ले ली गई थी। अब एक निजी कंपनी ने निर्माण शुरू कर दिया है। अधिकारियों का मानना है कि अगले 6 महीनों से लेकर एक साल के भीतर यह बनकर तैयार हो जाएगा।नया प्लान इस तरह तैयार किया गया है कि यह रैंप चुगिट्टी इलाके से जुड़ेगा, जहां पहले से ही एक अंडरपास मौजूद है। यह सीधे चार लेन वाली सड़क में मिल जाएगा। राहत की बात यह भी है कि इस प्रोजेक्ट के लिए रेलवे को अलग से कोई स्लैब डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : ‘होटल Mariton पर नहीं लगेगी सील, सब दस्तावेज हमारे पास’, MD डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा का बड़ा दावा

जालंधर, (PNL) : होटल मैरिटन को नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद …

जिमखाना क्लब में चुनावी माहौल गरमाया, अचीवर्स ग्रुप के चार प्रमुख चेहरों के नाम आए सामने

जालंधर, (PNL) : जालंधर जिमखाना क्लब के संभावित चुनावों को लेकर चुनावी माहौल लगातार गरमाता …

जालंधर में आज से बिजली विभाग राम भरोसे: ना तो शिकायत दर्ज होगी और ना ही फाल्ट ठीक करने मुलाजिम आएंगे, पढ़ें कारण

जालंधर, (PNL) : पांचवें दिन भी जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल जारी …

जालंधर के हरनामदासपुरा श्मशानघाट की बदलेगी तस्वीर, बनेगी बेसमेंट पार्किंग, नितिन कोहली की बड़ी घोषणा

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने …

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख दीपके ने दिया ऐसा बयान, जिसकी हो रही जबरदस्त चर्चा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!