Thursday , October 1 2026
Breaking News

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल (SSF) की गश्ती टीम महज 8 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची और मोर्चा संभालते हुए हाईवे पर यातायात सुचारू करवाया। जालंधर से पठानकोट रोड पर स्थित राववाली इलाके में एचपी पेट्रोल पंप और सरूप पब्लिक स्कूल के पास एक कैंटर सड़क किनारे खड़ा होकर प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवा रहा था। इसी दौरान जालंधर की ओर से आ रहे हाई स्पीड ट्राले के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही के कारण वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और खड़े कैंटर को पीछे से टक्कर मार दी।

सड़क सुरक्षा बल (SSF) टीम महज 8 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची।

सड़क सुरक्षा बल (SSF) टीम महज 8 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची।

इस दौरान दोनों वाहनों के अगले और पिछले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के वक्त तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार, राहगीर और पेट्रोल पंप कर्मचारी तुरंत मौके की ओर भागे। गनीमत यह रही कि दोनों वाहनों के चालकों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।

हादसे की सूचना बुधवार शाम करीब 6:34 बजे एमडीटी डिवाइस के माध्यम से सड़क सुरक्षा बल टीम को मिली। रूट पर तैनात एसएसएफ गश्ती दल ने महज 8 मिनट में दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। टीम ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सुरक्षित किनारे करवाकर रास्ता साफ कराया।

एसएसएफ टीम की शुरुआती जांच के अनुसार, दुर्घटना में शामिल ट्राला नंबर PB10HV4935 को सुखदीप सिंह पुत्र मेहर सिंह, निवासी दीवाला (लुधियाना) चला रहा था। वहीं, कैंटर नंबर PB08ER7916 को दिलजीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी गली नंबर 1, संजय गांधी नगर, फोकल पॉइंट, जालंधर चला रहा था।

घटनास्थल पर स्थिति सामान्य करने के बाद एसएसएफ टीम ने पूरे मामले की जानकारी संबंधित थाना मकसूदां के जांच अधिकारी (IO) योगराज को दी। थाना मकसूदां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और हादसे के कारणों की आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!