Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में युवक ने की आत्महत्या:घर में फंदा लगाकर दी जान, परिवार बोला-गर्लफ्रेंड पैसे वापस करने का बना रही थी दबाव

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के संतोखपुरा इलाके में एक युवक ने घर में बुधवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 22 वर्षीय करण के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में वाई-फाई का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक के घरवालों ने आरोप लगाया है कि करण अपनी गर्लफ्रेंड से पैसों के लेनदेन को लेकर परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। करण की बहन के अनुसार, आत्महत्या से पहले करण परेशान दिख रहा था, लेकिन उसने अपनी समस्या किसी को नहीं बताई। करण ने 60 हजार रुपए लिए थे उधार

बहन ने बताया कि करण किसी लड़की के साथ रिश्ते में था और उसने उस लड़की से 60 हजार रुपये उधार लिए थे। करण ने इनमें से 18 हजार रुपये पहले और 17 हजार रुपये बाद में लौटा दिए थे। परिवार का आरोप है कि लड़की शेष राशि के लिए करण को लगातार परेशान कर रही थी। करण की बुआ ने बताया कि लड़की के परिवार वाले विशेष रूप से 20 हजार रुपये के लिए उस पर काफी दबाव डाल रहे थे।

लड़के के घर पर लगा लोगों की भीड़।

लड़के के घर पर लगा लोगों की भीड़।

मृतक के परिवार ने यह भी बताया कि तिलक नगर निवासी लड़की के भाई ने करण के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि करण ने लड़की के पैसे नहीं लौटाए हैं। करण की बुआ के अनुसार, आत्महत्या से पहले करण के मोबाइल पर लड़की के परिवार के किसी सदस्य से आखिरी बार बात हुई थी। परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई परिवार ने बताया कि करण की आत्महत्या के बाद उन्होंने लड़की के परिवार वालों को फोन किया, लेकिन अब वे फोन नहीं उठा रहे हैं। परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और चेतावनी दी है कि यदि लड़की के परिवार को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। परिवार के बयान के आधार पर पुलिस जांच शुरु थाना आठ के पुलिस अधिकारी अनिल ने परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!