Wednesday , September 30 2026
Breaking News

जालंधर के चुनमुन चौक पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में एक महिला ने स्पकार्पियों को ओवरस्पीड दौड़ाते हुए कार को टक्कर मार दी। टक्कर के साथ ही स्कार्पियो रोड पर पलट गई। कार के शीशी और बॉडी पूरी तरह से टूटकर पिचक गए। इससे महिला स्कार्पियो के अंदर ही फंस गई। लोगों ने उसे बाहर निकाला। स्कार्पियो की टक्कर से दूसरी कार सवार लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। मौके पर लोगों ने बताया कि महिला स्कार्पियो को ओवरस्पीड दौड़ा रही थी जिससे ये हादसा हुआ। हादसा देर रात साढ़े 11 बजे के करीब चुनमुन चौक है। घटना के बाद दोनों वाहनों के लोगों को पुलिस ने घर भेजकर दूसरे दिन थाने में आने के लिए कहा है।

जालंधर शहर के चुनमुन चौक में पलटी स्कार्पियो।

जालंधर शहर के चुनमुन चौक में पलटी स्कार्पियो।

आल्टो सवार बोला-बेटी को ससुराल छोड़ने जा रहे थे यह घटना तब हुई जब अल्टो कार चालक रमेश अपनी बेटी को उसके ससुराल छोड़ने के लिए परिवार सहित रामामंडी की ओर जा रहे थे। चुनमुन चौक के पास मॉडल टाउन की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बिना लाइट देखे अल्टो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो चला रही महिला अपना नियंत्रण खो बैठी और कार सड़क के बीचों-बीच पलट गई।

स्कार्पियो के पलटने से आधा घंटा आवाजाही में भी लोगों को दिक्कत आई।

स्कार्पियो के पलटने से आधा घंटा आवाजाही में भी लोगों को दिक्कत आई।

थाना-6 की पुलिस ने लिया घटनास्थल का जायजा हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कारें सड़क पर खड़ी हो गईं, जिससे राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना थाना छह और बस स्टैंड चौकी की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी के प्रभारी मोहिंदर सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम से उन्हें चुनमुन चौक पर दो कारों की टक्कर और एक कार के पलटने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त कारों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बनती कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!