Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका, सुशील रिंकू के सबसे करीबी अश्विनी जंगराल हुए कांग्रेस में शामिल, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भाजपा को आज उस समय बड़ा झटका लगा जब भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के दाहिने हाथ माने जाने वाले अश्विनी जंगराल सहित बड़ी संख्या में परिवार को साथ लेकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने दावा किया कि वह कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी को वेस्ट से भारी मतों से जिताएंगे। एक कार्यक्रम के दौरान अश्विनी जंगराल के नेतृत्व में एक बड़ी सभा हुई और इस सभा के दौरान लोगों ने चरणजीत सिंह चन्नी को समर्थन देने की घोषणा की। 15 साल तक सुशील कुमार उनके करीबी दोस्त रहे हैं और चुनाव का लगभग सारा काम वही देखते रहे हैं, लेकिन रिंकू के बार-बार दल बदलने के कारण जंगराल ने उनका साथ छोड़ दिया।

अश्वनी जारंगल ने कहा कि वह एक कांग्रेसी हैं और उन्होंने सुशील रिंकू के साथ काम किया है। लंबे समय तक कांग्रेस में रहे और अब वह अपनी मातृ पार्टी में लौट आए हैं और चरणजीत सिंह चन्नी का समर्थन करेंगे। अश्वनी जंगराल ने कहा कि रिंकू और अन्य दलबदलुओं के राजनीतिक व्यवहार से जालंधर की जनता परेशान है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!