Wednesday , July 22 2026
Breaking News

जालंधर में बारिश से तापमान में गिरावट:मौसम विभाग का अर्लट, भारी बारिश की चेतावनी , मौसम हुआ सुहावना

जालंधर , (PNL) : जालंधर समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में देर रात से हो रही बारिश के कारण मौसम बेहद खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आज पंजाब में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम में पिछले 2 से 3 दिनों में बदलाव देखने को मिल रहा है।वही पंजाब के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।जालंधर में कल रात 1 से 2 बजे के बीच बारिश होनी शुरू हुई,जो कुछ देर बाद रुक रुक लगातार होती रही।अभी भी जालंधर में बारिश हो रही है

अमृतसर में टूटा दशकों पुराना रिकॉर्ड

अमृतसर में बारिश ने पिछले कई दशकों के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। बीते 24 घंटों में शहर में 185 मिलीमीटर (लगभग 7 इंच) बारिश दर्ज की गई। इस आंकड़े के साथ ही 22 जुलाई 1948 को दर्ज की गई 184.9 मिमी बारिश का 78 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है।

हालांकि, अगर अमृतसर के इतिहास की बात करें तो जुलाई के महीने में 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक बारिश का सर्वकालिक रिकॉर्ड 10 जुलाई 1881 को बना था, जब शहर में 396.2 मिमी बारिश हुई थी।

तापमान में भारी गिरावट, बठिंडा रहा सबसे गर्म

बारिश के कारण राज्य भर में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिली है। अमृतसर और पठानकोट में अधिकतम तापमान औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस गिरकर सामान्य से 2.6 डिग्री नीचे चला गया है।

वर्तमान में पंजाब के सभी जिलों में पारा 35.6 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। राहत की इस लहर के बीच बठिंडा जिला राज्य में सबसे गर्म दर्ज किया गया, हालांकि वहां भी तापमान नियंत्रण में रहा।

20 जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पंजाब के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज राज्य के कुल 20 जिलों में बारिश होने की प्रबल संभावना बनी हुई है।

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक और बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

राज्य के 11 जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर और मोहाली में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश, गरज के साथ छींटे और बिजली गिरने की आशंका है। इसके अलावा अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

फिल्लौर में चलती रोडवेज का टायर फटा:सवारी की टांग टूटी, कई को लगी चोट, ड्राइवर बोला- अधिकारियों को बताने पर भी टायर नहीं बदला

जालंधर , (PNL) : जालंधर के फिल्लौर में सरकारी प्राइमरी स्कूल गांव भटियां के पास मंगलवार …

पठानकोट में ओवरस्पीड बस ने 4 को कुचला:2 की मौत, गुस्साए लोगों ने बस फूंकी; जालंधर से जम्मू जा रही थी

पठानकोट , (PNL) : पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने …

चंडीगढ़ में BJP ऑफिस का घेराव करने पहुंचे किसान:पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका, धक्का-मुक्की हुई; अमेरिका-भारत FTA के विरोध में हुए उग्र

चंडीगढ़ , (PNL) : अमेरिका-भारत मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के …

लुधियाना में किसानों ने 3 टोल प्लाजा किए फ्री:इंटरनेट बंद, लोगों के नंबर लिए जा रहे; भारत-अमेरिका FTA का जता रहे विरोध

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और मांगों को लेकर प्रदर्शन …

जालंधर में डबल मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर:टांग में गोली लगी तो जमीन पर गिरा, खून देख दर्द से तड़पने लगा गुल्लू

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गोलियां मारकर डबल मर्डर करने के आरोपी के साथ पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!