Friday , September 11 2026
Breaking News

जालंधर में बड़ा हादसा, सेना के ट्रक और कैंटर के बीच भयानक टक्कर, हाईवे पर पलटा ट्रक, खून से सनी हालत में जवानों को बाहर निकाला, देखें तस्वीरें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। सुच्ची पिंड के पास शनिवार सुबह सेना के ट्रक और कैंटर में भीषण टक्कर हो गई। घटना में सेना के करीब पांच जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ। यह हादसा करीब 6 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार लोडेड कैंटर और सेना का ट्रक पीएपी चौक की तरफ से अमृतसर की तरफ जा रहे थे। सेना का ट्रक कब और कैसे हाईवे पर लगी लोहे की ग्रिल और डिवाइडर से टकराया, फिर ट्रक से टकराया और फिर हाईवे पर पलट गया, इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि आरोप है कि कैंटर ने सेना के ट्रक को पीछे से टक्कर मारी, जिससे सेना का ट्रक बेकाबू हो गया। जिससे यह हादसा हुआ।

घटना के वक्त सेना के वाहन में करीब पांच लोग सवार थे। घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए आर्मी अस्पताल जालंधर कैंट में भर्ती कराया गया। सभी का इलाज चल रहा है। आगे की सीट पर ड्राइवर और एक कंडक्टर बैठे थे। वहीं, पीछे की सीट पर तीन जवान बैठे थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!