Wednesday , November 25 2026
Breaking News

जालंधर में प्रॉपर्टी कारोबारी का मर्डर, गुरुद्वारा जा रहे थे, तभी 25 बदमाशों ने किया हमला, काट दीं उंगलियां…शिवसेना नेता के बेटे पर पर आरोप

जालंधर , (PNL) : पंजाब के जालंधर में प्रॉपर्टी कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मखदूमपुरा इलाके में मंगलवार रात बदमाशों ने लक्की ठाकुर को घेरकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया. हमले में उसकी मौत हो गई. आरोप है कि हमलावरों ने कारोबारी के हाथ की उंगलियां भी काट दीं. वारदात के समय लक्की गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रहा था. परिवार का दावा है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है.

लक्की ठाकुर प्रॉपर्टी और फाइनांस का कारोबार करता था. मंगलवार रात करीब 8:30 बजे वह खाना खाने के बाद अपने घर के पास स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रहा था. इसी दौरान आरोप है कि राम कृष्ण अपने 25 साथियों के साथ वहां पहुंचा. हमलावरों ने लक्की को पीछे से घेर लिया और तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया

अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लक्की गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. सूचना मिलने पर उसका भाई मनमोहन मौके पर पहुंचा और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गया. हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों के मुताबिक, हमले में लक्की के हाथ की उंगलियां भी काट दी गईं.

मृतक के भाई मनमोहन ने बताया कि लक्की का शिवसेना नेता नरेंद्र थापर और उसके बेटे राम कृष्ण के साथ पिछले 6-7 महीने से विवाद चल रहा था. आरोप है कि राम कृष्ण और उसके साथी लक्की के छोटे बेटे को हुक्का और चिट्टा पिलाते थे. इसका विरोध करते हुए लक्की ने थापर और उसके बेटे के खिलाफ थाना नंबर-4 में शिकायत भी दर्ज कराई थी.

मनमोहन के मुताबिक, इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया था. शिकायत से जुड़ा मामला अभी कोर्ट में चल रहा है. परिवार का आरोप है कि इसी रंजिश में लक्की और उसके परिजनों को धमकियां दी जा रही थीं. अब इसी विवाद के चलते हत्या किए जाने का शक जताया जा रहा है.

CCTV फुटेज खंगाली जा रही

वारदात की सूचना मिलते ही थाना नंबर-4 की पुलिस मौके पर पहुंच गई. एसीपी सेंट्रल ओंकार सिंह बराड़ भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि हमले में शामिल मुख्य आरोपी और उसके साथियों की पहचान की जा सके.

एसीपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. परिजनों ने कुछ आरोपियों की पहचान की है. उनके बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है. आरोपियों के मोबाइल फोन बंद बताए जा रहे हैं और वे फिलहाल फरार हैं.

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की है. पुलिस टेक्निकल सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों का पता लगाने में जुटी है. एसीपी खुद देर रात तक टीम के साथ घटनास्थल के आसपास जांच करते रहे.

परिवार ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले के लोगों के सामने ही लक्की पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. मामले में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया भी की जाएगी. फिलहाल पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के बधाई संदेश में कहा गया है कि गुरु साहब की शिक्षाएं आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं

न्यूज डेस्क, (PNL) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु नानक देव जी की जयंती …

जालंधर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, मास्टर तारा सिंह नगर में हुई घटना सीसीटीवी में कैद

जालंधर , (PNL) : जालंधर शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। …

Punjab में आज मौसम साफ रहेगा, न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया; अगले 5 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा

चंडीगढ़ , (PNL) : भारतीय मौसम विभाग (चंडीगढ़ केंद्र) के अनुसार, आज राज्य में मौसम शुष्क …

गुरु नानक देव जी की जयंती पर मुख्यमंत्री मान और स्पीकर संधवां ने Punjab की जनता को बधाई संदेश भेजे

न्यूज डेस्क, (PNL) : प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के शुभ …

नेपाल में फिर आया भूकंप… भूटान और बिहार में भी महसूस हुए झटके, सुबह-सुबह फैली दहशत

 देश विदेश , (PNL) : मंगलवार की सुबह नेपाल में एक बार फिर भूकंप के …

कांग्रेस में मदनलाल जलालपुर की वापसी… परगट सिंह ने रद्द किया सस्पेंशन, राजा वडिंग को संदेश?

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब कांग्रेस संगठन में बदलाव के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर …

Amritsar में नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 17.5 kg हेरोइन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ …

Amritsar में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल जा रहे 8 साल के मासूम को नोंच-नोंचकर मार डाला

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर जिले के गांव जलाल उसमां में आवारा कुत्तों के …

कनाडा के गुरुद्वारा साहिब में दो गुटों के बीच झड़प हुई, हाथापाई हुई – पगड़ी उतारी गई; समिति प्रबंधन को लेकर विवाद

 देश विदेश , (PNL) : कनाडा के गुरुद्वारों की प्रबंधन समितियों को लेकर चल रहे …

चीन से बांग्लादेश डिलीवर हो रहा 405 टन विस्फोटक पकड़ा गया, बन सकती हैं 100 मिसाइलें

 देश विदेश , (PNL) : इंडोनेशिया की नौसेना ने समुद्र में कार्रवाई करते हुए एक जहाज …

Punjab बनेगा स्पोर्ट्स हब, CM भगवंत मान ने धूरी में 39.20 करोड़ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की रखी नींव

संगरूर , (PNL) : पंजाब में युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे के खिलाफ …

जालंधर में 43वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बर्लटन पार्क स्थित ऐतिहासिक सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 43वें …

पंजाब में जमीन खोजने के लिए थाम रहे एक-दूसरे का हाथ… BJP-अकाली गठबंधन की चर्चा पर बोले सचिन पायलट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट सोमवार को अमृतसर पहुंचे, जहां उन्होंने …

2027 चुनाव से पहले पंजाब की सियासत में हलचल, BSP नए गठबंधन की तैयारी में!

न्यूज डेस्क, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी …

जालंधर में दबंग ACP की हुई फिर वापसी, प्रेसिडेंट मेडल से सम्मानित ओंकार बराड़ कई थानों में दिखा चुके हैं अपना दम, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर में पुलिस प्रशासन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!