Tuesday , March 31 2026
Breaking News

जालंधर में नूरां सिस्टर्स का 24 Seven स्टोर के बाहर युवकों के साथ हुआ झगड़ा, लुटेरे समझ बाइक सवारों को मारी कार से टक्कर, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। सूफी गायक ज्योति नूरां और उनके साथियों का बीएमसी चौक के पास स्थित 24 Seven स्टोर के बाहर सोमवार देर रात बाइक सवार कुछ युवकों के साथ झगड़ा हो गया। घबराए नूरां सिस्टर्स के साथ मौजूद साथियों ने अपनी गाड़ी से उक्त युवकों की बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद दो युवक तो मौके से भाग गए, लेकिन तीसरे साथी उन्होंने मौके पर पकड़ लिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में लिया तो पता चला है कि वह नाबालिग है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना डिवीजन नंबर-4 के एसएचओ हरदेव सिंह ने बताया कि देर रात नूरां सिस्टर्स वडाला चौक के पास से प्रोग्राम से फ्री होकर घर लौट रही थी। घर लौटने से पहले वह कुछ खाने के लिए बीएमसी चौक में स्थित एक 24-7 ग्रौसरी स्टोर पर चले गए थे। जब वह उक्त स्टोर के बाहर पहुंच ही रहे थे कि इतने में बाइक सवार तीन युवक आए गए।

तीन युवकों के साथ नूरां सिस्टर्स के किसी साथी का विवाद हो गया। ऐसे में उन्हें लगा कि उक्त लुटेरे हैं तो उनके साथी ने अपनी गाड़ी से बाइक को टक्कर मरवा दी। जिससे बाइक सवार नीचे गिर गया। दो युवक मौके से भाग गए। जिसके बाद एक युवक मौके पर ही पकड़ लिया गया। जिसे देर रात थाने लाया गया था, तो पता चला कि उक्त युवक नाबालिग है।

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल मामले में कोई केस नहीं दर्ज किया गया है। वहीं, हिरासत में लिए गए नाबालिग की उम्र करीब 13 साल है। जिसके परिवार को मामले की जानकारी दे दी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब पुलिस को 508 Emergency रिस्पांस व्हीकल मिले: CM ने दिखाई हरी झंडी, DGP मौजूद; अब मिलेगी तुरंत मदद

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब सरकार डायल 112 प्रोजेक्ट को और मजबूत करने जा रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!