Tuesday , October 13 2026
Breaking News

जालंधर में दो मेडिकल स्टोरों पर रेड:नशीली गोलियां बरामद, जेल से छूटे बाप-बेटे फिर हिरासत में; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

जालंधर  , (PNL) : जालंधर पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने बस्ती बावा खेल अड्डा स्थित दो मेडिकल स्टोरों पर आज रेड की। इस दौरान पुलिस ने दुकान और संचालक के घर से 100 से अधिक नशीली गोलियां बरामद कर आरोपी बाप-बेटे को हिरासत में लिया है। फिलहाल दुकान को सील और लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंगलवार सुबह एसीपी आतिश भाटिया, एसएचओ संजीव सूरी और ड्रग इंस्पेक्टर अमित बंसल की अगुवाई में टीम ने बस्ती बावा खेल अड्डे के पास स्थित आनंद मेडिकल स्टोर और प्रभजोत मेडिकल स्टोर पर रेड मारी। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि इन दुकानों पर अवैध रूप से नशीली दवाइयां बेची जा रही हैं।फर्जी ग्राहक ने खरीदीं नशीली गोलियां मामले की पुष्टि करते हुए एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि गुप्त सूचना को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक को दुकान पर भेजा था। उसने दुकान से एक हजार रुपए की नशीली दवाइयां खरीदीं। सौदा पक्का होते ही बस्ती बावा खेल थाना, थाना नंबर-5 की पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने दुकान पर दबिश दे दी।

जालंधर में मेडिकल स्टोर पर जांच करती पुलिस टीम।

जालंधर में मेडिकल स्टोर पर जांच करती पुलिस टीम।

संचालक आनंद के घर पर भी छापेमारी जांच में टीम ने पाया कि आरोपी शातिर तरीके से काम कर रहा था। वह नशीली गोलियों को उनके मूल पत्तों (स्ट्रिप्स) से निकालकर एक अन्य डिब्बे में खुला रखकर बेचता था। दुकान के बाद पुलिस और ड्रग विभाग की टीम ने दुकान संचालक आनंद के घर पर भी छापेमारी की।पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे दोनों को काबू किया कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे दोनों को काबू कर लिया। एसीपी भाटिया के अनुसार, अब तक 100 से ज्यादा प्रतिबंधित नशीली गोलियां जब्त की जा चुकी हैं। संचालक के अन्य ठिकानों पर भी पुलिस लगातार रेड कर रही है।

नशीली दवाइयां बेचने के आरोप में छापेमारी हो चुकी पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस दुकान पर पहले भी नशीली दवाइयां बेचने के आरोप में छापेमारी हो चुकी है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था, लेकिन जमानत पर बाहर आते ही उसने दोबारा यह काम शुरू कर दिया।दुकान को सील करने की कानूनी प्रक्रिया जारी फिलहाल, पुलिस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर की टीम को पत्र लिखकर संबंधित मेडिकल स्टोर का लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द करने की सिफारिश की जा रही है, जबकि दुकान को सील करने की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में नशा-तस्करी और हथियार-सप्लाई करने वाले 5-मॉड्यूल का भंडाफोड़:10 गिरफ्तार; 1 ड्रोन, 6 पिस्तौल और 4.409 किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई करने …

ट्रेवलिंग व्लॉगर बोला- गोल्डन टेंपल में बदसलूकी हुई:रोते हुए बोला- मुझे पैरों में गिराया; SGPC ने कहा- यहां वीडियो बनाना मना है

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के गोल्डन टेंपल में रात के समय व्लॉग बनाने पहुंचे व्लॉगर …

लुधियाना में 5वीं की छात्रा से रेप:फेसबुक पर युवक ने दोस्ती की, घर में घुसकर धमकाया; मां मेकअप आर्टिस्ट

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने 14 साल की नाबालिग से रेप कर …

जालंधर में महिला से सोने की चेन झपटी CCTV:हफ्ते भर के अंदर स्नेचिंग की दुसरी वारदात, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैट के व्यस्त सदर बाजार इलाके रविवार को दिन के उजाले …

जालंधर सेंट्रल हलके में कटे ज्यादा वोट:किसी घर में 100 तो कहीं खंडहरों में थे मतदाता, 15 लाख हुई संख्या, महिलाओं से ज्यादा पुरुष

जालंधर , (PNL) : चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया …

बिग ब्रेकिंग : मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, मेडिकल स्टोर संचालक पर गोलियां मारने का आरोप

मानसा, (PNL) : पंजाब के मानसा से एक बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। …

बड़ी खबर : पंजाब के सीएम भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मण को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मण को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी …

लुधियाना में बहू ने ससुर की कार का शीशा तोड़ा:आईफोन-बैग और कैश चुराया, पति के साथ चल रहा तलाक का के

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक व्यक्ति ने अपनी बहू व उसके साथी पर कार …

लुधियाना MC हाउस की बैठक:₹82 करोड़ के मैकेनिकल स्वीपिंग टेंडर पर होगा हंगामा; कांग्रेस पार्षद नकली नोटों की बोरी लेकर पहुंचे थे

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना नगर निगम के जनरल हाउस की बैठक सोमवार दोपहर 3 बजे …

लुधियाना में बेखौफ बदमाश! इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, फैली दहशत

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन में राइटवे वीजा कंसल्टेंट्स के दफ्तर पर …

पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश से सर्दी का अहसास:टेम्परेचर सामान्य से 8.6 डिग्री नीचे, 48 घंटे का अलर्ट; संगरूर में 37.5 MM बारिश

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश के बाद मौसम बदल गया है। अब …

अमृतसर में संदिग्ध ड्रोन दिखने से 3 फ्लाइट डायवर्ट:एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों ने किया हंगामा; सितंबर में भी प्रभावित हुई थीं 7 उड़ानें

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास रविवार देर …

अमृतसर में प्लॉट से असॉल्ट राइफल बरामद:गश्त के दौरान पीले रंग का लिफाफा मिला; मिलिट्री इंटेलिजेंस ने किया अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में लुहारका रोड के पास एक प्लॉट से असॉल्ट राइफल बरामद …

जालंधर में बर्थडे पार्टी में दातर से हमला:4 युवकों के खिलाफ FIR, परिजन बोले- आरोपियों को अरेस्ट नहीं कर रही पुलिस

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी एरिया के शेर सिंह कॉलोनी पुल पर …

परगट सिंह ने AAP नेताओं को कहा खस्सी:पहली बार एग्रेसिव भाषण और हार्ड शब्द यूज किए, ताजपोशी दौरान चन्नी को चालाक बताया

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट से कांग्रेस MLA और नवनियुक्त कांग्रेस सूबा प्रधान परगट सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!